IPL 2026 Trade Players List: आईपीएल 2026 की ट्रेड लिस्ट आई सामने, बीसीसीआई ने इन 8 नामों पर लगा दी मुहर

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

IPL 2026 Trade Players Ki List: बीसीसीआई द्वारा 15 नवंबर तक का अल्टीमेट मिलने के बाद सभी टीमों ने अपनी ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल 2026 के आगामी सीजन के लिए कुल 8 खिलाड़ियों को ट्रेड किया गया है, जिनमें सबसे बड़ा नाम रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन का है। इन सभी खिलाड़ियों के ट्रेड होने की पुष्टि आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।

IPL 2026 Trade Players List: इन 7 खिलाड़ियों का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में, राजस्थान रॉयल्स का ये बड़ा खिलाड़ी भी शामिल

दरअसल ट्रेडिंग को खिलाड़ियों की अदला-बदली करने के लिए जाना जाता है और सभी टीमों को ऑक्शन से पहले ये मौका दिया जाता है। हालांकि ऑक्शन के बाद भी टीमें खिलाड़ियों को ट्रेड कर सकती है, लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ये सब करना पड़ता है। तो आइए ट्रेड होने वाले जिन खिलाड़ियों के नाम सामने आए है उनके बारे में जान लेते है।

ये 8 खिलाड़ी हुए ट्रेड (IPL 2026 New Trade Players List)

1. चेन्नई सुपर किंग्स के हुए संजू सैमसन

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहे थे। संजू काफी समय से आरआर से जुड़े हुए है और टीम को आगे भी लेकर गए है। मगर पिछले एक महीने से संजू सैमसन को लेकर दावा किया जा रहा है की अब वो राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने वाले है। हालांकि संजू सैमसन ने अभी तक कोई सपष्ट जवाब नहीं दिया था, लेकिन उनको ट्रेड करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई थी। मगर अब चेन्नई ने सैमसन को उनकी पिछली रकम 18 करोड़ में ट्रेड कर लिया है। आपको बता दे की संजू सैमसन ने अभी तक आईपीएल में 177 मैच खेले है और चेन्नई सुवेर किंग्स में आने से पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके है।

2. राजस्थान में गए रविंद्र जडेजा

लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब साफ हो गया है की रविंद्र जडेजा आगामी सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले है। अभी तक जडेजा को लेकर क्लियर नहीं हुआ था, मगर अब बीसीसआई ने इस पर मुहर लगा दी है। जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने उनकी पिछली रकम 18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ में ट्रेड किया है और अब आगामी सीजन कप्तानी भी सौंप सकती है। जडेजा का राजस्थान में जाना काफी फायदेमंद साबित होने वाला है, क्योंकी जडेजा अनुभवी खिलाड़ी है और अभी तक 12 सीजन भी खेल चुके है। आईपीएल 2026 के सीजन के लिए जडेजा की ये डील सबसे सफल मानी जा रही है।

3. सैम करन भी राजस्थान में गए

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार 2 खिलाड़ियों के ट्रेड किया है, जिनमें जडेजा और सैम करन शामिल है। इंग्लैंड के ये ऑलराउंडर अब आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाला है और मौजूदा रकम 2.4 करोड़ में ट्रेड किया गया है। जडेजा के साथ सैम करन को लेकर भी काफी समय अफवाहें चल रही थी, मगर अब चेन्नई ने ट्रेड करके सब कुछ साफ कर दिया है। सैम करन आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने के बाद अब तीसरी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए है।

4. मोहम्मद शमी को लखनऊ ने ट्रेड किया

आईपीएल 2026 के आगमी सीजन के लिए मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड कर लिया है। लखनऊ ने शमी के अनुभव को देखते हुए मौके का फायदा उठाया है और उनकी मौजूदा रकम 10 करोड़ में सफलतापूर्वक ट्रेड कर लिया है। शमी के लेकर हैदराबाद ने पहले ही प्लान बना लिया था की वह शमी को ट्रेड करके अन्य खिलाड़ी पर कम पैसे खर्च करके अपना पर्स बढ़ाना चाहती है। शमी ने अपने आईपीएल करियर में 119 मैच खेले है और पर्पल कैप भी जीत चुके है। हालांकि 2024 में चोटिल होने के बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

खिलाड़ी का नामपिछली टीमनई टीमरकम
संजू सैमसनराजस्थान रॉयल्स
चेन्नई सुपर किंग्स
18 करोड़
रवींद्र जडेजाचेन्नई सुपर किंग्स
राजस्थान रॉयल्स
14 करोड़
सैम करनचेन्नई सुपर किंग्स
राजस्थान रॉयल्स
2.4 करोड़
मोहम्मद शमीसनराइजर्स हैदराबाद
लखनऊ सुपर जायंट्स
10 करोड़
मयंक मार्कंडेकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंस30 लाख
नितीश राणाराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्स4.2 करोड़
अर्जुन तेंदुलकरमुंबई इंडियंस
लखनऊ सुपर जायंट्स
30 लाख
डोनोवन फरेरादिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्स1 करोड़

ट्रेडिंग के नियम (IPL Trade Rules Hindi)

  • ट्रेडिंग विंडो को बीसीसीआई द्वारा आईपीएल सीजन खत्म होने के 1 महीने बाद ही खोल दिया जाता है।
  • इस दौरान ट्रेडिंग विंडो नीलामी होने से एक हफ्ते पहले तक खुला रहता है और नीलामी के बाद दोबारा खोला जाता है।
  • खिलाड़ी को 2 तरीकों से ट्रेड किया जाता है, जिसमें पहले तरीके में खिलाड़ी को खरीदने वाली टीम दूसरी टीम को नकद भुगतान करती है।
  • जबकी दूसरे तरीके में दोनों टीमें आपस में खिलाड़ियों को बदल लेती है और नकद के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान भी करती है।
  • इसके अलावा जो भी टीम खिलाड़ी को ट्रेड करती है तो उसके पर्स से कीमत कटकर बेचने वाली टीम के पर्स में जुड़ जाती है

डिस्क्लेमर- आईपीएल 2026 के ट्रेड खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Retained Players List: सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट हुई जारी, इन 2 टीमों ने सबको चौंकाया

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित