SRH vs LSG Dream11 Prediction: क्या फिर आएगा ट्रेविस हेड और अभिषेक का तूफान? आंकड़ों से देखें कौनसे प्लेयर मचा सकते है तबाही

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

SRH vs LSG Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला रविवार, 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ धाकड़ टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है, जो अपने घर में पहला मैच खेलने के लिए बेताब है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स है, जो इस सीजन में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। मगर इस मैच में सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी एक बार फिर रनों का सैलाब लाएगी

ipl-2026-srh-vs-lsg-today-match-prediction-in-hindi-with-analysis

हैदराबाद बनाम लखनऊ (SRH vs LSG Dream11 Team Today Match)

आईपीएल 2026 का ये सीजन हैदराबाद और लखनऊ के लिए इतना खास नहीं रहा है और दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 से बाहर है। अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो अभी तक 2 मैच खेले है, जिनमें से एक जीता है और एक हारा है। जबकी लखनऊ में एक मैच खेला है और उसमें ही हार गई थी। इसलिए इस मुकाबले में लखनऊ पर ज्यादा दबाव होने वाला है और सामने हैदराबाद जैसी धाकड़ टीम को हरा पाना इतना आसान नहीं है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

SRH vs LSG पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, हालांकि यह मैच दोपहर को खेला जाना है इसलिए दिन के मैच में भी पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने वाली है। एक्सपर्ट की माने तो दोपहर की धूप के कारण पिच थोड़ी सूखी रह सकती है, जिससे मिडिल ओवरों में स्पिनर्स को मदद मिलने वाली है। जबकी पेसर्स के लिए यह पिच शुरुआती और डेथ ओवरों में फायदेमंद साबित होती है।

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का औसत स्कोर दिन के मैचों में 170 से 185 रन के आसपास रहता है। इसलिए टॉस जितने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि दिन के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा मैच जीते जाते है।

SRH vs LSG हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए है, जिनमें हैदराबाद ने सिर्फ 2 मैच जीते है और कमजोर टीम होने के बावजूद भी लखनऊ ने 4 मैचों में बाजी मारी है। इसके अलावा दोनों (SRH vs LSG Stats) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम पर भी 3 मैच खेले जा चुके है, जिसमें से 2 मैच लखनऊ ने जीते है। इसलिए हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर भी लखनऊ जैसी टीम को हराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

  • कुल मैच: 06

  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जीता: 04

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जीता: 02

SRH vs LSG हाईएस्ट स्कोर और पिछले 5 मैचों के आंकड़े

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच पिछले सीजन में इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था और इसी मैच में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपना हाईएस्ट स्कोर बनाया था। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करके 205 रन बनाएं थे और हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 206 रन बनाकर लक्ष्य को चेज कर लिया था। जबकी दोनों (LSG vs SRH Head to Head) के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में से लखनऊ ने 3 बार हैदराबाद को हराया है।

विवरणसनराइजर्स हैदराबाद
लखनऊ सुपर जायंट्स
पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड02 जीत03 जीत
एक-दूसरे के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर206/4205/7
सबसे सफल रन चेज़
206/4
193/5

SRH vs LSG की संभावित प्लेइंग-11

SRH Playing 11- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने

LSG Playing 11- एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें- DC vs MI: दोनों टीमों का हेड टू हेड, हाईएस्ट स्कोर और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा जानें, क्या आज पलटेगी बाजी?

Dream11 फैंटेसी टिप्स (Cricgyan Special)

  • कप्तान: ट्रेविस हेड या निकोलस पूरन

  • उप-कप्तान: अभिषेक शर्मा या मोहम्मद शमी

  • ट्रंप कार्ड: हेनरिक क्लासन (अगर SRH पहले बैटिंग करे) और मिचेल मार्श (LSG)

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित