RR vs RCB Dream11 Prediction: वैभव सूर्यवंशी या विराट कोहली? जानें इस मुकाबले में कौनसे प्लेयर बनाने वाले हैं सबसे ज्यादा रन

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RR vs RCB Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 में 10 अप्रैल का दिन फैंस के लिए किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि इस दिन दो ‘अजेय’ टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ युवा और खतरनाक खिलाड़ियों से सजी हुई राजस्थान रॉयल्स है तो दूसरी तरफ लेजेंड खिलाड़ियों वाली आरसीबी है, जिनके बीच गुवाहाटी में कड़ी टक्कर होने वाली है। तो आइए अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है और इस मैच (RCB vs RR Today Match Prediction) में कौन से खिलाड़ी कोहराम मचा सकते हैं, ये जान लेते हैं।

RR vs RCB Dream11 Prediction Today Match in Hindi IPL 2026

राजस्थान बनाम आरसीबी (RR vs RCB Dream11 Prediction 2026)

आईपीएल 2026 का यह सीजन इन दोनों टीमों के लिए अभी तक शानदार रहा है और दोनों ने टॉप 5 में जगह बनाई हुई है। अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बनी हुई है और 6 अंको के साथ उसका नेट रन रेट +2.403 का है। जबकी आरसीबी ने अभी अपने दोनों मैच जीते है और 4 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है और उसका नेट रन रेट सबसे ज्यादा है। इसलिए इस मैच में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली है और गुवाहाटी के इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच खेल सकती है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
स्थानटीममैच जीते हारे कोई नतीजा नहींअंक NRR
1RR33006+2.403
2PBKS32015+0.637
3RCB22004+2.501
4DC32104+0.811
5SRH31202+0.275
6GT31202-0.270
7LSG21102-0.542
8MI31202-0.715
9KKR30211-1.964
10CSK30300-2.517

RR बनाम RCB के मैच की पिच रिपोर्ट

इन दोनों धाकड़ टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है और आईपीएल 2026 में इस मैदान पर यह तीसरा मैच खेला जाएगा। अगर पहले दोनों मैचों में पिच की स्तिथि देखें तो अलग-अलग रही है, क्योंकि पहले मैच में पिच ने पहले बल्लेबाजों का साथ दिया था और बाद में गेंदबाजों की मदद की थी। जबकी दूसरे मैच में बारिश के कारण 11 ओवर का मैच खेला गया था, जिसमें बल्लेबाजों को मदद मिली थी।

आईपीएल के इतिहास में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच ने ज्यादातर मुकाबलों में बल्लेबाजों की मदद की है। हालांकि शुरुआती ओवरों में पेसर्स को और बीच के ओवरों में स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। राजस्थान रॉयल्स ने यहां खेले गए अपने दोनों मैच जीते है, इसलिए आरसीबी की राहें इतनी आसान नहीं होने वाली है।

पिच का औसत स्कोर

बरसापारा स्टेडियम की पिच का औसत स्कोर आईपीएल में 175 से 185 रन के आसपास माना जाता है और टॉस जितने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है। अगर आज के मैच की बात करें तो दोनों ही धाकड़ टीमें है और 200 रन के करीब स्कोर बना सकती है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: RR और RCB ने बिगाड़ा पॉइंट्स टेबल का खेल, मुंबई और केकेआर में संघर्ष जारी!

RR और RCB का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में अभी तक ये दोनों धाकड़ टीमें 34 बार आमने-सामने हुई है, जिनमें 17 जीत के साथ आरसीबी का पलड़ा भारी है। वहीं राजस्थान ने सिर्फ 14 मुकाबले जीते है और 3 मुकाबलों में कोई नतीजा भी नहीं निकला है। हालांकि दोनों टीमों में जीत का अंतर (RCB vs RR Head to Head Record) ज्यादा नहीं है, लेकिन पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने 3 जीत दर्ज की है। जबकि आरसीबी का राजस्थान के खिलाफ 205 रन का हाईएस्ट स्कोर है और आरआर का 217 रन का सर्वोच्च स्कोर है।

  • कुल मैच: 34

  • RCB जीता: 17

  • RR जीता: 14

  • कोई नतीजा नहीं: 03

  • पिछले 5 मैच: RCB 3 – 2 RR

  • RR का हाईएस्ट स्कोर: 217

  • RCB का हाईएस्ट स्कोर: 205

यह भी पढ़ें- RCB Highest Run Chase IPL: आरसीबी के 10 सबसे बड़े रन चेज, जब हार के मुंह से जीत छीन लाए बेंगलुरु के शेर!

RR और RCB की संभावित प्लेइंग 11

RR- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

RCB- फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

RR vs RCB: ये 5 प्लेयर पड़ेंगे सब पर भारी

  1. विराट कोहली (RCB): कोहली इस समय शानदार फॉर्म में है और गुवाहाटी की पाटा पिच उन्हें रन बनाने के लिए मजबूर करने वाली है, इसलिए इस मैच में अच्छा स्कोर बना सकते है।

  2. वैभव सूर्यवंशी (RR): गुवाहाटी की छोटी बाउंड्री पर वैभव कहर बरपा सकते है और पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ इसी मैदान पर तूफानी पारी भी खेली थी।

  3. रियान पराग (RR): यह मैदान रियान का होम ग्राउंड भी और इसकी पिच को बखूबी जानते है, इसलिए इस मैच में अपने बल्ले से कहर बरपा सकते है।
    है।

  4. शिम्रोन हेटमायर (RR): हेटमायर जैसे तूफानी बल्लेबाजों के लिए यह पिच काफी फायदेमंद है और इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों के लिए काल बन सकते है।

  5. जितेश शर्मा (RCB): आज के मुकाबले में जितेश शर्मा विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी में भी पॉइंट्स दे सकते है और एक्सपर्ट्स के अनुसार आज बेहतर पारी खेल सकते है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

यह भी पढ़ें- KKR vs LSG Dream11 Prediction: जानें किसका पलड़ा भारी और कौनसे 5 प्लेयर मचाने वाले हैं तबाही, पिच रिपोर्ट भी देखें

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित