RR vs MI Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम को 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान के दूसरे होम ग्राउंड यानि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में सभी की नजरें रविंद्र जडेजा की फिरकी और रोहित शर्मा के गगनचुंबी छक्कों पर टिकी हुई है।

राजस्थान बनाम मुंबई
आईपीएल 2026 का ये सीजन इन दोनों टीमों के लिए अच्छा रहा है, लेकिन राजस्थान अभी भी मुंबई इंडियंस से काफी आगे चल रही है। अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान 4 अंको के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है, जबकी मुंबई इंडियंस के सिर्फ 2 अंक है और छठे पायदान पर पहुंच चुकी है। अभी तक दोनों टीमों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है, लेकिन मुंबई अपना एक मुकाबला दिल्ली के साथ हार गई थी। हालांकि इस बार मुंबई का रौद्र रूप देखने को नहीं मिला है और एक-दो खिलाड़ी को छोड़कर बाकी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए है।
| स्थान | टीम | मैच | जीते | हारे | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | PBKS | 3 | 2 | 0 | 1 | 5 | +0.637 |
| 2 | RCB | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.501 |
| 3 | RR | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.233 |
| 4 | DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.170 |
| 5 | SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.275 |
| 6 | MI | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.206 |
| 7 | LSG | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.542 |
| 8 | KKR | 3 | 0 | 2 | 1 | 1 | -1.964 |
| 9 | GT | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -0.424 |
| 10 | CSK | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -2.517 |
RR vs MI Pitch Report in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है, जिसके बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर आईपीएल 2026 का यह दूसरा मैच खेला जा रहा है और इससे पहला मैच चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में पिच ने गेंदबाजों की ज्यादा मदद की थी और चेन्नई की टीम पहली पारी में सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद राजस्थान ने 12 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया था।
वैसे इस स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है और आईपीएल मैचों में अच्छा स्कोर देखने को मिलता है। पिछले आईपीएल सीजन में यहां बल्लेबाजों ने खूब रन कुटे थे और कुछ मैचों में 200 रन का स्कोर भी बना था। अगर गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर्स की खूब पिटाई होती है, जबकी पेसर्स को थोड़ी बहुत मेहनत करके विकेट मिल जाते है। अगर इस मैच की बात करें तो यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह इस पिच पर कोहराम मचा सकते है।
RR vs MI Head to Head Record in Hindi
अगर आईपीएल 2026 की बात करें तो दोनों के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है, लेकिन आईपीएल इतिहास में अभी 31 बार आमने-सामने हुई है। इन मुकाबलों में राजस्थान ने 14 मैच जीते है, जबकी मुंबई ने 16 मैच अपने नाम किए है और एक मैच टाई भी हुआ है। इसलिए कुल मिलाकर अभी तक दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो राजस्थान ने 212 रन और मुंबई ने 217 रन बनाएं थे और दोनों ने ये स्कोर अलग-अलग मैच में खड़ा किए थे।
कुल मैच: 31
मुंबई इंडियंस (MI) जीता: 16
राजस्थान रॉयल्स (RR) जीता: 14
खास बात: पिछले 5 मुकाबलों में राजस्थान ने 3 बार मुंबई को मात दी है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
RR vs MI Playing 11 Today Match
Rajasthan Royals- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
Mumbai Indians- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह
RR vs MI 5 Key Players for Dream11 Team
रोहित शर्मा (MI): गुवाहाटी की छोटी बाउंड्री पर खेलना रोहित के लिए वरदान साबित हो सकता है और पावरप्ले में मुंबई इंडियंस को विस्फोटक शुरुआत दे सकते है।
रवींद्र जडेजा (RR): इस मुकाबले में जडेजा अलग अंदाज में खेलते हुए नहर आने वाले है और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल कर सकते है।
यशस्वी जायसवाल (RR): पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ शतक जड़ने वाले जायसवाल इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेल सकते है।
जसप्रीत बुमराह (MI): डेथ ओवरों में बुमराह की यॉर्कर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है।
संजू सैमसन (RR): अगर सूर्यकुमार यादव का बल्ला चलता है तो मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर बना सकती है।
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





