RR vs CSK Playing 11: धोनी का खेलना मुश्किल, कौन अंदर, कौन बाहर? मैच शुरू होने से पहले संभावित प्लेइंग 11 देखें!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RR vs CSK Playing 11: आईपीएल के बड़े मुकाबलों में से एक राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से आईपीएल 2026 में आमने-सामने होने वाली है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाने वाला है, लेकिन इससे पहले प्लेइंग 11 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई है।

ipl-2026-rr-vs-csk-playing11-today-match-in-hindi-3rd-match

क्या खेलेंगे माही (RR vs CSK Playing 11 2026)

जब भी चेन्नई के मुकाबले की बात होती है तो सभी फैंस के मन में यहीं सवाल रहता है की मैच में किसी भी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखने का नजारा मिल जाए। मगर हाल ही में धोनी के खेलने पर बड़ी अपडेट आई है और अब खुद सीएसके ने भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है की है की धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अगले दो हफ्तों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में इस मैच में धोनी का खेलना लगभग नामुमकिन है। धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालेंगे, जिन्हें चेन्नई ने इस साल ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

संजू बनाम जडेजा (Sanju vs Jadeja)

राजस्थान बनाम चेन्नई (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings) के इस बड़े मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हुई है, क्योंकि इन दोनों टीमों के 2 बड़े खिलाड़ी ट्रेड होकर एक-दूसरी टीम में शामिल हुए है। इस मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट यह है कि संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई की जर्सी में उतरेंगे। वहीं चेन्नई के पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स के खेमे का हिस्सा हैं। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों खिलाड़ी अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास में CSK के 10 सबसे बड़े स्कोर देखें, धोनी की कप्तानी में कब-कब बना रनों का पहाड़

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (CSK vs RR Playing 11)

1. राजस्थान रॉयल्स (RR) – कप्तान: रियान पराग

संजू के जाने के बाद अब राजस्थान की कमान गुवाहाटी के ‘लोकल बॉय’ रियान पराग के हाथों में है।

  • ओपनर्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी (15 वर्षीय सनसनी)

  • मिडिल ऑर्डर: रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

  • ऑलराउंडर्स: रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका (सैम करन के रिप्लेसमेंट)

  • गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने

2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – कप्तान: रुतुराज गायकवाड़

धोनी के बिना चेन्नई की टीम थोड़ी बदली हुई नजर आएगी, लेकिन संजू के आने से टॉप ऑर्डर मजबूत हुआ है।

  • ओपनर्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • मिडिल ऑर्डर: आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस

  • ऑलराउंडर्स: जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर

  • गेंदबाज: नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Highest Score: जब रोहित के बल्ले ने उगली आग, जानें मुंबई और केकेआर भिड़ंत में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर!

कौन मारेगा बाजी

इस मुकाबले (RR vs CSK) से धोनी के बाहर होने पर चेन्नई को बहुत बड़ा झटका लगा है, लेकिन संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी राजस्थान के लिए चुनौती खड़ा करने वाली है। वहीं राजस्थान के पास हेटमायर और पराग के रूप में जबरदस्त फिनिशर्स हैं। इसके अलावा जडेजा के आने से मिडिल आर्डर और स्पिन गेंदबाजी विभाग भी मजबूत हुआ है। इसलिए आंकड़ों को देखते हुए दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 50-50 का होने वाला है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित