RCB vs CSK Dream11 Prediction: कोहली बनाम धोनी? मैच से पहले दोनों टीमों का हेड टू हेड और की-प्लेयर्स के बारे में जानें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

RCB vs CSK Dream11 Prediction in Hindi: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा और हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए सभी फैंस की धड़कने बढ़ गई है और साथ में फैंटसी टीम बनाने वाले लोगों के मन भी उलझन बढ़ गई है और जानना चाहते है की कौनसे प्लेयर्स इस मुकाबले (CSK vs RCB Today Match Prediction) में तबाही मचा सकते है।

ipl-2026-rcb-vs-csk-today-match-prediction-in-hindi-with-analysis

आरसीबी बनाम सीएसके (RCB vs CSK Dream11 Team 2026)

आईपीएल 2026 में जिस मुकाबले के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे, वो घड़ी अब आ चुकी है। जब 5 अप्रैल को ये दोनों टीमें सामने-सामने होंगी तो खिलाड़ियों समेत सभी फैंस की धड़कनें बढ़ने वाली है। अगर दोनों टीमों की बात करें तो एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी है जिसने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है, वहीं दूसरी तरफ 5 बार की चैंपियन सीएसके है जो इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में है। तो आइए अब इस मुकाबले के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट जान लेते है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

RCB vs CSK पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2026 में दूसरे मैच की मेजबानी करने वाला है और इसकी पिच को लेकर एक्सपर्ट ने दावा किया है की ये मुकाबला हाई स्कोरिंग होने वाला है। अगर पिच का पिछला रिकॉर्ड देखें तो छोटी बाउंड्री और सपाट पिच होने के कारण रनों की बरसात होती आई है। इस पिच पर सभी बल्लेबाज बिना किसी दबाव के खेलते हुए नजर आते है, क्योंकि गेंद सीधी बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में आसानी होती है।

जबकी गेंदबाजों के लिए यह पिच उनकी रणनीति के हिसाब से मदद करती है और जो भी गेंदबाज अपनी चतुराई से सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करता है तो पिच उन्हें विकेट लेने में मदद करती है। इस पिच पर नई गेंद शुरुआत के ओवरों में काफी स्विंग होती है, जिससे भुनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज काफी घातक साबित हो सकते है।

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK Playing 11: लौट आया आरसीबी का खूंखार गेंदबाज, सीएसके में भी बड़ा बदलाव, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पिच का औसत स्कोर और हाईएस्ट स्कोर

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का औसत स्कोर अन्य मैदानों के मुकाबले काफी अच्छा रहता है और इसे एक उच्च स्कोरिंग मैदान भी माना जाता है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी इसी मैदान पर बना था, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ बनाया था। इसलिए इस पिच पर औसत स्कोर 170 रन से ज्यादा का बनता है और 200 से ज्यादा रन भी आसानी से चेज हो जाते है। इसके साथ ही बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मुकाबले जीतती है, क्योंकि इसमें ओस का बहुत बड़ा रोल होता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 180 रन के आसपास
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 175 से 180 रन के आसपास
  • पिच का हाईएस्ट स्कोर: 287/3 (SRH)
  • मैच जीतने वाली टीम: जो बाद में बल्लेबाजी करती है।

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 धाकड़ बल्लेबाज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट और आंकड़े!

RCB vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड और सबसे ज्याद रन

भले ही आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक दोनों मुकाबले हार चुकी है, लेकिन जब भी बात आरसीबी की होती है तो अपने आक्रामक अंदाज में खेलती है। इसलिए अभी तक खेले गए 35 मुकाबलों (CSK vs RCB Head to Haed Record) में से आरसीबी को 21 बार हराया है और दबदबा बनाया हुआ है। वहीं आरसीबी का चेन्नई के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 218 रन का है और सीएसके का आरसीबी के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 226 रन का है। वहीं दोनों के बीच विराट कोहली और एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाएं है।

विवरणरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
चेन्नई सुपर किंग्स
कुल मुकाबले3535
जीते1321
हाईएस्ट स्कोर218 रन226 रन
सबसे ज्यादा रनविराट कोहली (1067)एमएस धोनी (807)
दबदबा37% जीत का रिकॉर्ड
60% जीत के साथ आगे
नतीजा नहीं11

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के आईपीएल रन, शतक और औसत की पूरी लिस्ट, इस साल बनाए सबसे ज्यादा रन!

दोनों टीमों के Key Players और संभावित 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी जबरदस्त फॉर्म में है। पिछले मैच में कोहली (69*) और पडिक्कल (61) ने SRH के खिलाफ मैच जिताऊ पारियां खेली थीं।

  • RCB Playing 11: विराट कोहली, फिल साल्ट (WK), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स: CSK के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ का फॉर्म चिंता का विषय है और गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत है।

  • CSK Playing 11: संजू सैमसन (WK), रुतुराज गायकवाड़ (C), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

ये भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास में CSK के 10 सबसे बड़े स्कोर देखें, धोनी की कप्तानी में कब-कब बना रनों का पहाड़

Dream11 फैंटेसी टीम टिप्स (Cricgyan Special)

  • कप्तान: विराट कोहली (चिन्नास्वामी में रिकॉर्ड शानदार है)

  • उप-कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़ या देवदत्त पडिक्कल

  • X-Factor प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड (बैटिंग और बॉलिंग दोनों से पॉइंट्स दिला सकते हैं), भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

ये भी पढ़ें- SRH vs LSG Dream11 Prediction: क्या फिर आएगा ट्रेविस हेड और अभिषेक का तूफान? आंकड़ों से देखें कौनसे प्लेयर मचा सकते है तबाही

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित