IPL 2026 RCB Retained Players List: हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी 10 टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट देने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया है। इसी के चलते सभी टीमों में खिलाड़ियों को रखने और रिलीज करने का दौर शुरू हो गया है। अगर आरसीबी की बात करें तो विराट कोहली समेत 12 खिलाड़ियों के नाम सामने आए है, जो रिटेन किए गए है।

कोहली समेत ये 12 खिलाड़ी रिटेन हुए(IPL 2026 RCB Retained Players List)
1. विराट कोहली
आरसीबी और आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली(Virat Kohli) रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी है। पिछले सीजन की बात करें तो आरसीबी ने कोहली को 21 करोड़ देकर रिटेन किया था और कुछ सूत्रों के अनुसार इसी रकम में फिर से रिटेन करने वाली है। विराट कोहली हमेशा से ही आरसीबी के लिए खलते आए है और अपने दम पर उसे नई पहचान दिलाई है।
2. रजत पाटीदार
आईपीएल में आरसीबी का चैंपियन बनने का सपना पूरा करने वाले रजत पाटीदार इस बार भी रिटेन किए गए है। पिछले सीजन में आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपी थी और पाटीदार ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए 18 साल से अधूरे सपने को पूरा करवाया। इसलिए आरसीबी रजत पाटीदार के शानदार प्रदर्शन के कारण उसमें टीम के भविष्य को तलाश रही है।
3. फिल साल्ट
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिल साल्ट पिछले साल ही आरसीबी का हिस्सा बने थे और टीम को खिताब जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाने में कामयाब रहे थे। पिछले साल फिल साल्ट ने कई तूफानी पारियां खेली थी और मौजूदा समय में भी टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बन चुके है। इसलिए आरसीबी किसी भी हालत में साल्ट को दूसरी टीमों के पास जाने का मौका नहीं देने वाली है।
4. कुणाल पांड्या
आरसीबी ने पिछले साल कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर दांव खेला था, जिनमें से एक कुणाल पांड्या भी थे। आरसीबी ने अपने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए कुणाल पांड्या पर पसे खर्च किए थे, क्योंकी ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करने के बाद उसे एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम का काम आसान कर सके। इसलिए इस सीजन में भी आरसीबी कुणाल पांड्या को रिटेन करके टीम का संतुलन बनाएं रखना चाहती है।
5. जॉश हेज़लवुड
अगर आरसीबी के तेज गेंदबाजों की बात होती है तो जॉश हेज़लवुड का नाम सबसे आगे आता है। पिछले साल भी जॉश हेज़लवुड आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा और सभी गेंदबाजों में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ाई के कारण जॉश हेज़लवुड वापिस अपने देश लौट गए थे, लेकिन आरसीबी के प्रेम के कारण फाइनल से पहले ही लौट आए थे। इसलिए अब आरसीबी भी अपना फर्ज अदा करके उनको रिटेन करने वाली है।
रिटेन होने वाले सभी 12 खिलाड़ियों की लिस्ट(RCB Retained Players List IPL 2026)-
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका |
रिटेन होने का कारण
|
| विराट कोहली | बल्लेबाज |
टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी
|
| रजत पाटीदार | बल्लेबाज/कप्तान | टीम का भविष्य |
| फिल सॉल्ट | विकेटकीपर-बल्लेबाज | विस्फोटक ओपनिंग |
| क्रुणाल पांड्या | ऑलराउंडर |
गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन
|
| जॉश हेज़लवुड | तेज गेंदबाज | विदेशी तेज गेंदबाज |
| टिम डेविड | ऑलराउंडर/फ़िनिशर | बल्लेबाजी |
| रोमारियो शेफर्ड | ऑलराउंडर |
उपयोगी ऑलराउंडर
|
| देवदत्त पडिक्कल | बल्लेबाज |
युवा भारतीय बल्लेबाज
|
| भुवनेश्वर कुमार | तेज गेंदबाज |
अनुभवी तेज गेंदबाज
|
| यश दयाल | तेज गेंदबाज | उपयोगी गेंदबाज |
| सुयश शर्मा | स्पिन गेंदबाज | युवा प्रतिभा |
| जितेश शर्मा | विकेटकीपर-बल्लेबाज |
विस्फोटक बल्लेबाज
|
ये भी पढ़ें- IPL 2026 CSK Retained Players List: धोनी-गायकवाड़ समेत ये 8 खिलाड़ी हुए रिटेन, पांचवे नंबर वाला है सबसे खतरनाक









