RCB Playing 11 2026: विराट कोहली और फिल साल्ट मचाएंगे गदर, देखें बेंगलुरु की सबसे खतरनाक प्लेइंग-11

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

IPL 2026 RCB Playing 11: वर्ल्ड कप खत्म होते ही अब सभी फैंस के ऊपर आईपीएल 2026 का रोमांच चढ़ गया है और सभी अपनी पसंदीदा टीमों की प्लेइंग 11 जानने के लिए उत्सुक है। अगर आईपीएल 2026 में आरसीबी की प्लेइंग 11 क्या होने वाली है, इसके बारे में बात करें तो एनालिसिस के आधार पर एक्सपर्ट ने काफी खतरनाक प्लेइंग 11 तैयार की है जो इस सीजन में कहर बरपाने वाली है।

RCB Playing 11 2026

आईपीएल 2026 के शुरू होने में 1 महीने से कम का समय बच गया है और हमेशा की तरह सभी फैंस की नजरें आरसीबी पर टिकी हुई है। ‘ई साला कप नामदे’ के सपने को एक बार फिर से हकीकत में बदलने के लिए RCB का स्क्वाड इस बार बेहद संतुलित और खूंखार नजर आ रहा है। पिछले सीजन की तरह टीम के पास जहां ओपनिंग में विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं तो वहीं मिडिल और लोअर ऑर्डर में मैच पलटने वाले पावर-हिटर्स और काफी अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

विराट-साल्ट की जोड़ी मचाएगी तबाही

पिछले साल आरसीबी को चैंपियन बनाने में विराट-साल्ट की जोड़ी ने सबसे अहम योगदान दिया था और इस बार भी दोनों बल्लेबाज काफी आक्रमक तरीके से खेलते हुए नजर आने वाले है। ये तो सभी को पता है की विराट कोहली(Virat Kohli) को रन मशीन कहा जाता है और उनका बल्ला आईपीएल में हमेशा आग उगलता है। पिछले कुछ सीजन से कोहली के स्ट्राइक रेट में जो गजब का सुधार आया है, वह किसी भी टीम के लिए खौफ का कारण है।

जबकी इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट पावरप्ले में आरसीबी को विस्फोटक शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। साल्ट का निडर होकर बल्लेबाजी करना और कोहली का अनुभव ये दोनों मिलकर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- RCB Highest Score: आईपीएल में आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर देखें, इन बल्लेबाजों ने मचाया था कोहराम

मिडिल ऑर्डर में तबाही मचाने वाले फिनिशर्स

इस ओपनिंग जोड़ी के बाद आरसीबी के बाकी खिलाड़ी भी एक से बढ़कर एक खूंखार है और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले रजत पाटीदार काफी समय से भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे है। स्पिनर्स के खिलाफ पाटीदार का आक्रामक खेल उन्हें इस पोजीशन के लिए सबसे परफेक्ट बनाता है। वहीं मिडिल आर्डर में तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए नंबर 4 पर टिम डेविड को उतारा जा सकता है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ ऑलराउंडर कुछ ही गेंदों पर मैच पलटने का दम रखता है।

वहीं इस बार ऑक्शन में खरीदे गए वेंकटेश अय्यर को नंबर 5 पर उतारा जा सकता है, जिससे मध्यक्रम और भी मजबूत होने वाला है। जबकी विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा आरसीबी के लिए एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में उभरे है और डेथ ओवर्स में जितेश की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम को कई बार फायदा पहुंचाने में काम आई है। वहीं नंबर 7 पर ऑलराउंडर की अहम भमिका निभाने के लिए क्रुणाल पांड्या को उतारा जा सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 RCB Full Squad: आईपीएल 2026 में आरसीबी की फुल स्क्वॉड देखें, सभी खिलाड़ियों का प्राइस भी जानें

आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण और भी ज्यादा मजबूत

पिछले सीजन की तुलना में आरसीबी का गेंदबाजी विभाग IPL 2026 में और भी ज्यादा मजबूत स्तिथि में है, क्योंकि ऑक्शन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है। आरसीबी ने ऑक्शन में न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को खरीदा है, जिनका टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन है। इसके अलावा पहले से उसके पास स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार और डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट जोश हेजलवुड और यश दलाल मौजूद है। जबकी स्पिन गेंदबाजी में सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ऊपर दमखम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: आरसीबी का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है, टॉप-10 लिस्ट देखें

आईपीएल 2026 में RCB की सबसे खतरनाक संभावित प्लेइंग-11 (RCB Playing 11 2026)

खिलाड़ी का नामभूमिका प्रकार 
विराट कोहलीधाकड़ ओपनरभारतीय खिलाड़ी
फिल साल्टविकेटकीपर / आक्रामक ओपनरविदेशी खिलाड़ी
रजत पाटीदारकप्तान / टॉप ऑर्डर बल्लेबाजभारतीय खिलाड़ी
टिम डेविडपावर हिटर / फिनिशरविदेशी खिलाड़ी
वेंकटेश अय्यरधाकड़ ऑलराउंडरभारतीय खिलाड़ी
जितेश शर्माविकेटकीपर / फिनिशरभारतीय खिलाड़ी
क्रुणाल पांड्यास्पिन ऑलराउंडरभारतीय खिलाड़ी
रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेलपेस ऑलराउंडरविदेशी खिलाड़ी
भुवनेश्वर कुमारमुख्य स्विंग गेंदबाजभारतीय खिलाड़ी
यश दयालडेथ ओवर स्पेशलिस्टभारतीय खिलाड़ी
जोश हेजलवुडमुख्य तेज गेंदबाजविदेशी खिलाड़ी

आरसीबी की मजबूत स्तिथि

आईपीएल 2026 में आरसीबी की प्लेइंग 11 देखकर साफ तौर पर पता चल रहा है की इस सीजन(RCB Strongest Playing 11 in Hindi) में काफी मजबूत स्तिथि में है और बाकी टीमों पर भारी पड़ने वाली है। टीम में वेंकटेश अय्यर के आने से मिडिल आर्डर को मजबूती मिली है और आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम भी काफी लंबा हो गया है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित