PBKS vs SRH Dream11 Prediction: हेड-अभिषेक की पावर या अर्शदीप की स्विंग? मुल्लांपुर में आज ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तबाही!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

PBKS vs SRH Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच होने जा रहा है, जिनमें एक तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और दूसरी टॉप 5 से बाहर चल रही है। 11 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स है, जो अपने होम ग्राउंड पर अजेय रहने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ खूंखार खिलाड़ियों से भरी हुई सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसकी विस्फोटक बल्लेबाजी इस सीजन में चर्चा का विषय बनी हुई है।

PBKS vs SRH Dream11 Prediction Today Match in Hindi IPL 2026

पंजाब बनाम हैदराबाद (PBKS vs SRH Dream11 Prediction 2026)

आईपीएल 2026 के इस सीजन की बात करें तो कुछ टीमें ऐसी है, जिन्होंने पिछली बार की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें से एक टीम पंजाब किंग्स भी है, जिसने अभी तक खेले गए 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसलिए अब पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं धाकड़ खिलाड़ियों के होने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये सीजन अभी तक निराशजनक रहा है और उसे 3 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत हासिल हुई है और पॉइंट्स टेबल में निचे लुढ़क चुकी है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
स्थानटीममैच जीते हारे N/Aअंक NRR
1RR33006+2.403
2PBKS32015+0.637
3RCB22004+2.501
4DC32104+0.811
5SRH31202+0.275
6GT31202-0.270
7LSG21102-0.542
8MI31202-0.715
9KKR30211-1.964
10CSK30300-2.517

PBKS vs SRH आज के मैच की पिच रिपोर्ट जानें

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाना है, जिसकी पिच ने बल्लेबाजों को परेशान किया है। हालांकि इस मैदान पर दो तरह की पिचें बनाई गई हैं, जिनमें लाल और काली मिट्टी का उपयोग किया गया है। अगर इस पिच पर खेले गए आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में पिच की बात करें तो बल्लेबाजों को थोड़ी बहुत परेशानी हुई थी, लेकिन फिर भी दोनों टीमों ने 160 रन से ज्यादा का स्कोर बना लिया था।

इस पिच पर गेंदबाजों में स्पिनर्स का अहम रोल होता है और उन्हें आसानी से विकेट मिल जाते है, लेकिन नई गेंद से पेसर्स को ज्यादा मदद मिलती है और शुरूआती ओवरों में उनका ही दबदबा रहता है। इस मैदान पर 31 मार्च को खेले गए मैच में स्पिनर्स को ज्यादा विकेट मिले थे और युजवेंद्र चहल सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे।

यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH: हेड-टू-हेड आंकड़े और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा जानें, आज कौन बनेगा मुल्लांपुर का किंग!

औसत स्कोर और ओस का रोल जानें

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम पर आईपीएल के ज्यादा मैच नहीं खेले गए है, लेकिन अभी तक के आंकड़ों के अनुसार औसत स्कोर 160 रन से 170 रन के आसपास रहता है। जबकी यहां खेले जाने वाले मैचों में ओस का बड़ा रोल होता है, जिससे ही तय होता है की टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या फैसला लेती है। मगर यह मैच दोपहर को खेला जाना है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

PBKS vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों में काफी अंतर है। अभी तक आईपीएल इतिहास में दोनों के बीच 24 मैच खेले जा चुके है, जिनमें पंजाब ने सिर्फ 7 मैच जिते है और हैदराबाद ने 17 मैचों में जीत दर्ज करके साबित किया है की आज भी उसका दबदबा कायम है। इसके अलावा पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड देखने से पता चलता है की हैदराबाद ने सभी मैचों में पंजाब को मात दी है और इनमें से एक मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया है।

  • कुल मैच: 24

  • SRH जीता: 17

  • PBKS जीता: 7

  • खास बात: हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 247 रनों का विशाल स्कोर बनाया है, जबकि पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 245 रन रहा है।

यह भी पढ़ें- RR vs RCB का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और हाईएस्ट स्कोर भी जानें, पिछले 5 मैचों का लेखा-जोखा भी देखें

PBKS vs SRH संभावित प्लेइंग-11

Punjab Kings: प्रभसिमरन सिंह (WK), श्रेयस अय्यर (C), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Sunrisers Hyderabad: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (WK/C), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तबाही (PBKS vs SRH 5 Key Players)

  1. ट्रैविस हेड (SRH): हेहैदराबाद के तूफानी ओपनर ट्रैविस हेड पावरप्ले में गेंदबाजों के लिए काल बन सकते हैं और मुल्लांपुर की छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच पर उनका बल्ला जमकर रन उगल सकता है।

  2. अर्शदीप सिंह (PBKS): मुल्लांपुर में नई गेंद काफी स्विंग होती है, जिससे अर्शदीप की स्विंग हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को मुश्किल में डाल सकती है।

  3. श्रेयस अय्यर (PBKS): पंजाब के कप्तान बेहतरीन फॉर्म में हैं और मिडिल ऑर्डर में पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं।

  4. हेनरिक क्लासेन (SRH): इस मुकाबले में क्लासेन स्पिनर्स के खिलाफ काल बन सकते है और एक अच्छी पारी खेल सकते है।

  5. अभिषेक शर्मा (SRH): अभिषेक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख कभी भी बदल सकते हैं और कुछ ही गेंदों में अच्छी पारी खेलकर विपक्षी टीम को तहस-नहस करने का दम रखते है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

यह भी पढ़ें- RR vs RCB Dream11 Prediction: वैभव सूर्यवंशी या विराट कोहली? जानें इस मुकाबले में कौनसे प्लेयर बनाने वाले हैं सबसे ज्यादा रन

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित