PBKS vs GT Match Prediction: मुल्लांपुर की पिच पर बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा, आंकड़ों में देखें किसका पलड़ा भारी!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

PBKS vs GT Match Prediction: आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई है और अभी तक खेले गए मैचों में खूब रोमांच देखने को मिला है। अब 31 मार्च को रोमांच से भरा हुआ एक और मैच होने वाला है, जो पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। हम इस मैच के लिए पूरा एनालिसिस लेकर आए है, जिसमें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और खिलाड़ियों के आंकड़ों पर नजर डाली गई है।

ipl-2026-pbks-vs-gt-today-match-prediction-in-hindi-with-analysis

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT Match Prediction)

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च को शाम के 7:30 बजे पिछली बार की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। यह मैच पंजाब के होम ग्राउंड यानि मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए सबसे पहले पिच के बारे में जान लेते है की किसको मदद मिल सकती है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

PBKS vs GT Pitch Report Today Match

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बाकी मैदानों से सबसे अलग है, क्योंकि यह हमेशा अलग-अलग खेल दिखाती है। जब हमारे एक्सपर्ट्स ने इस मैदान के पिछले आईपीएल मैचों के आंकड़े देखें तो पता चला की यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बराबर मदद करती है। हालांकि पिच का फायदा वहीं उठा सकता है जो इसे अच्छे से समझ लेता है।

इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ देर डटकर खेलना पड़ता है और उसके बाद तेजी से रन बनाने होते है, वर्ना स्कोर ज्यादा नहीं बन पाता है। जबकी गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग भी मिलती है और विकेट भी आसानी से मिल जाते है। इस पिच पर खेले गए ज्यादातर आईपीएल मैचों में पेसर्स को ज्यादा विकेट मिली है।

PBKS vs GT Head to Head Record

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (Punjab Kings vs Gujrat Taitans IPL Stats) के बीच कुल 6 आईपीएल मुकाबले खेले गए है और दोनों ने बराबर मैच जीते है। जबकी दोनों के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो पिछले साल पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाएं थे, जबकी गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 रन का हाईएस्ट स्कोर बनाया था। इसके अलावा गुजरात ने तीनों मैच बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते है, जबकी पंजाब ने 2 जीते है और एक पहले बल्लेबाजी करके जीता है।

विवरणपंजाब किंग्स
गुजरात टाइटंस
कुल मैच खेले गए66
जीते गए मैच33
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत23
सर्वोच्च टीम स्कोर (Highest)243/5232/5
न्यूनतम टीम स्कोर142/10146/7
जीत का प्रतिशत50%50%

PBKS vs GT Weather Report

पिछले कुछ दिन से चंडीगढ़ और उसके आसपास का मौसम बदला हुआ है और इस मैच के दिन भी बूंदाबादी के आसार जताए गए है। हालांकि बारिश के बहुत कम चांस है, लेकिन मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Mullanpur Pitch Report: क्या आज फिर गेंद मचाएगी कोहराम? देखें पिछले 5 आईपीएल मैचों के हैरान करने वाले आंकड़े

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (PBKS vs GT Playing 11 Today Match)

पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, निहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन/ कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट) और लॉकी फर्ग्यूसन

गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरूख खान, जैसन होल्डर/ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (इम्पैक्ट), साई किशोर और राशिद खान

आज के key प्लेयर

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले (GT vs PBKS Match Prediction) के लिए हमारे एक्सपर्ट ने आंकड़े तैयार किए है, उसके अनुसार दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह आज सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते है, जबकी गुजरात की तरफ से राशिद खान और शुभमन गिल अव्वल रह सकते है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित