PBKS vs GT Playing 11: पिछली बार की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच की शुरुआत गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबले से करने जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 31 मार्च को मुल्लांपुर में होने वाला है और इसके लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर की लाल मिट्टी वाली पिच को देखते हुए अपनी प्लेइंग 11 (Punjab Kings vs Gujrat Titans) में बदलाव करने की योजना बनाई है।

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT Playing 11 2026)
पंजाब ने आईपीएल 2026 में भी अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को ही शामिल किया है। पंजाब पिछले सीजन में इन्हीं खिलाड़ियों के दम पर फाइनल में पहुंची थी और आईपीएल 2026 की शुरुआत भी इनसे ही करने वाली है। जबकी गुजरात टाइटंस भी कुछ खिलाड़ियों को शामिल करके आई है, जिनमें सबसे बड़े खिलाड़ी जोस बटलर है और टीम पहले से ज्यादा मजबूत स्तिथि में दिख रही है।
पंजाब किंग्स की कमान अय्यर के हाथों में
पंजाब अपना ये पहला मुकाबला अपने होम ग्राउंड में खेलने वाली है, मगर इसकी पिच ने खुद पंजाब को उलझन में डाला हुआ है। हालांकि उसके पास सभी खिलाड़ियों का तालमेल अच्छा है और टीम को सही शुरुआत देने के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह के रूप में विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है। वहीं मिडिल ऑर्डर का भार खुद श्रेयस अय्यर संभालने वाले है और साथ में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की पावर टीम के बहुत काम आने वाली है। जबकी गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल की जोड़ी है और ये दोनों गेंदबाज आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक है।
गुजरात टाइटंस के पास है खतरनाक टॉप ऑर्डर
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस बार एक नए अवतार में है और टीम में जोस बटलर के आने से अपने टॉप ऑर्डर को दुनिया का सबसे खतरनाक टॉप ऑर्डर बना दिया है। अब गुजरात के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिकड़ी है मुल्लांपुर के मैदान पर तबाही ला सकती है। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की स्विंग जोड़ी लाल मिट्टी की पिच पर कहर ढा सकती है।
पिच को देखते हुए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (GT vs PBKS Playing 11)
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्क स्टोइनिस, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, बेन डुवाइशुइस, अर्शदीप सिंह
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
ये भी पढ़ें- Mullanpur Pitch Report: क्या आज फिर गेंद मचाएगी कोहराम? देखें पिछले 5 आईपीएल मैचों के हैरान करने वाले आंकड़े
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





