IPL 2026 Mumbai Indians Playing 11:आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच की शुरुआत 29 मार्च से केकेआर के साथ होने जा रही है और दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। मगर उससे पहले ही आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 भी सामने आ गई है, जो एक्सपर्ट ने खिलाड़ियों के आंकड़ों के अनुसार बनाई है।

टीम का संतुलन और नई रणनीति (IPL 2026 Mumbai Indians Playing11)
आईपीएल की सबसे खतरनाक और सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस अब आईपीएल 2026 की रणनितियों में जुट गई है। मुंबई ने अपना आखिरी खिताब 2020 में जीता था और करीब 6 साल से फिर से चैंपियन बनने का सपना देख रही है, लेकिन इन सालों में उसके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। हालांकि मुंबई ने आईपीएल 2026 के लिए टीम में कई बदलाव किए हैं और अपनी प्लेइंग 11 को भी काफी मजबूत (2026 Mumbai Indians ki playing 11) बना लिया है। मगर मुंबई की उम्मीद अभी भी अपने पुराने दिग्गज खिलाड़ियों पर टिकी हुई है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 2026
| नंबर | खिलाड़ी | भूमिका | योगदान |
| 1 | रोहित शर्मा | ओपनर | सबसे अनुभवी और पारी को विस्फोटक शुरुआत देना |
| 2 | क्विंटन डी कॉक | ओपनर / विकेटकीपर | आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतर विकेटकीपिंग करना |
| 3 | सूर्यकुमार यादव | मध्यक्रम | मैदान में चारों तरफ शॉट लगाना और धाकड़ बल्लेबाजी करना |
| 4 | तिलक वर्मा | मध्यक्रम | हमेशा टीम को संकट से निकालना |
| 5 | हार्दिक पांड्या (C) | ऑलराउंडर | फिनिशर और मध्यम तेज गेंदबाजी के साथ कप्तान भी |
| 6 | शेरफेन रदरफोर्ड | फिनिशर | अंतिम ओवरों में बड़े शॉट्स खेलना और फिनिशर का रोल निभाना |
| 7 | शर्दुल ठाकुर | पेस ऑलराउंडर | विकेट लेने की क्षमता और बल्ले से भी रन बनाना |
| 8 | मिशेल सेंटनर | स्पिनर | अहम स्पिनर और निचले क्रम में बल्लेबाजी करना |
| 9 | जसप्रीत बुमराह | मुख्य तेज गेंदबाज | शुरुआती ओवरों में विकेट लेना और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट |
| 10 | ट्रेंट बोल्ट | तेज गेंदबाज | पावरप्ले में स्विंग का जादू और विकेट लेने में माहिर |
| 11 | दीपक चाहर | तेज गेंदबाज | स्विंग कराने में उस्ताद |
| इम्पैक्ट प्लेयर | नेहल वढेरा | इम्पैक्ट प्लेयर | मध्यक्रम में टीम को मजबूती देना |
इस वजह से है सबसे खतरनाक प्लेइंग 11(Mumbai Indians Playing11 2026)
1. डी कॉक की वापसी से टीम को मिली मजबूती
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस में क्विंटन डी कॉक की वापसी को सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि डी कॉक इससे पहले भी रोहित शर्मा के साथ मिलकर मुंबई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके है।
2. मध्यक्रम है सबसे खतरनाक
वहीं मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हर तरह के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का दम रखते है। जबकी हार्दिक पांड्या पारी को संभालना अच्छे से जानते है और मैच का रुख पलटने में भी माहिर है।
3. बुमराह-बोल्ट मिलकर मचाएंगे कोहराम
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी खुशी जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को एक साथ देखने से हुई है और ये दोनों गेंदबाज विरोधी टीमों के लिए काल बनने वाले है।
4. शर्दुल और सेंटनर का साथ टीम के लिए बहुत फायदेमंद
शर्दुल ठाकुर और मिचेल सेंटनर मिलकर वानखेड़े की पिच पर अपनी चतुर गेंदों से किसी भी बल्लेबाज को आसानी से अपना शिकार बना सकते है और दोनों के आने से निचले क्रम की बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 CSK Playing 11: धोनी का आखिरी दांव! ऋतुराज की कप्तानी में इन 11 शेरों के साथ मैदान पर उतरेगी चेन्नई
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





