MI vs KKR Playing 11: मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव, केकेआर में भी इन 2 घातक खिलाड़ियों की एंट्री तय

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

MI vs KKR Playing 11 Today Match: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच 2 चैंपियन टीमों मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच 29 मार्च को खेला जाना है। यह मुकाबला शाम के 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले दोनों टीमों की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

ipl-2026-mi-vs-kkr-playing-11-today-match-hindi-suryakumar-yadav-and-rohit-sharma

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR Playing 11)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मुकाबले में एक तरफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर दबदबा बनाना चाहेगी तो वहीं अजिंक्ये रहाणे की अगुआई में केकेआर भी अपनी ‘मिस्ट्री स्पिन’ और घातक बल्लेबाजी से मुंबई को चुनौती देने के लिए तैयार है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

इस मैच से पहले दोनों खेमों (Mumbai Indians vs KKR Playing 11) से बड़ी खबरें आ रही हैं। मुंबई की टीम में जहाँ एक बड़े बदलाव की चर्चा है, वहीं केकेआर की प्लेइंग 11 में दो ऐसे घातक खिलाड़ियों की एंट्री होने जा रही है जो अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं।

मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव की संभावना

IPL 2026 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है और पिछले सीजन में की गई गलतियों से सबक लेकर इस बार अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है। सूत्रों की मानें तो मुंबई अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए एक विदेशी तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है। वानखेड़े की तेज पिच पर शुरुआती स्विंग का फायदा उठाने के लिए ट्रेंट बोल्ट की वापसी तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल जारी! जानें कब होगा हार्दिक की पलटन और धोनी की चेन्नई के बीच महामुकाबला

केकेआर में इन 2 ‘घातक’ खिलाड़ियों की होगी एंट्री

आईपीएल में बाकी टीमों की तरह केकेआर को भी आक्रामक रणनीति के लिए जाना जाता है और इस मैच में खतरनाक प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। केकेआर मैनेजमेंट को पता है की सामने मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी है और उसे तहस नहस करने के लिए घातक गेंदबाज की जरुरत है। इसलिए केकेआर इस मुकाबले में मथीशा पथिराना को उतार सकती है।

हालांकि इस खूंखार तेज गेंदबाज के खेलने पर संशय बना हुआ है, क्योंकि अभी उनकी फिटनेस को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। मथीशा पथिराना को केकेआर ने इसी सीजन के लिए मोटी रकम में खरीदा है और इस मुकाबले में खेलते है तो मुंबई इंडियंस के लिए मुसीबत बन सकते है। वहीं दूसरे घातक खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड के टिम सीफर्ट है, जो अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 KKR Match List: केकेआर का पूरा शेड्यूल और टाइम-टेबल देखें

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Mumbai Indians Playing11: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

KKR Playing11: टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित