MI vs KKR Match Prediction: क्या वानखेड़े में फिर चलेगा रोहित का बल्ला? आंकड़ों से जानें कौन जीतेगा आज का मैच!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

MI vs KKR Match Prediction: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और अब बारी है उस मुकाबले की जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को रहता है। वानखेड़े स्टेडियम की ऐतिहासिक पिच पर जब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को टकराएंगी, तो केवल दो अंक दांव पर नहीं होंगे बल्कि दांव पर बादशाहत होने वाली है। इसलिए आज हम दोनों टीमों का पूरा एनालिसिस करने वाले है और ये भी बताने वाले है की कौनसा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ सकता है।

ipl-2026-mi-vs-kkr-match-prediction-who-will-win-today-match-analysis

IPL 2026 MI vs KKR Match Prediction Today Match

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स इस सीजन का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है और ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो पिछले सीजन में भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, इसलिए इस सीजन के लिए कुछ खतरनाक खिलाड़ियों को टीम में लेकर लौटी है। वहीं केकेआर के लिए मुंबई को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन उसके पास आईपीएल का सबसे खतरनाक गेंदबाज भी है। तो आइए पहले पिच के बारे में जान लेते है और उसके बाद खिलाड़ियों पर नजर डालने वाले है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

वानखेड़े की पिच है शानदार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा ही बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है और इसकी छोटी बॉउंड्री खिलाड़ियों की सबसे पहली पसंद बनती है। इस पिच पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखते है।

वहीं गेंदबाजों के लिए यह पिच थोड़ी बहुत परेशानी खड़ा करती है, क्योंकि शुरूआती ओवरों को छोड़कर गेंद स्विंग नहीं होती है। मगर फिर भी तेज गेंदबाज अपनी चतुराई से यॉर्कर गेंदे डालकर विकेट निकाल लेते है। इस मुकाबले की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट पिच की स्तिथि को देखते हुए ज्यादा विकेट ले सकते है।

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Playing 11: मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव, केकेआर में भी इन 2 घातक खिलाड़ियों की एंट्री तय

मुंबई बनाम केकेआर का हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और केकेआर दोनों ही आईपीएल की धांसू टीमें है और इनके बीच खेले जाने वाले मुकाबले काफी रोमांचक होते है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए है, जिनमें से मुंबई ने 24 और केकेआर ने सिर्फ 11 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों टीमों के बीच हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो मुंबई का 210 रन का है और केकेआर ने 232 रन बनाएं थे। वहीं इसी मैदान पर पिछले साल दोनों के बीच मैच खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Mumbai Indians Playing11: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

KKR Playing11: टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित