LSG vs DC Playing 11: आईपीएल 2026 के पांचवे मुकाबले में जब लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी तो सभी की नजरें प्लेइंग 11 पर टिकी रहने वाली है। लखनऊ में होने वाले इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों ने पिच को देखते हुए अपनी रणनीति में बड़े बदलाव करने का मन बनाया है।

लखनऊ बनाम दिल्ली (LSG vs DC Playing 11)
पिछले सीजन में की गलतियों से सबक लेकर ये दोनों टीमें इस बार मजबूत स्तिथि में दिख रही है और ऑक्शन में कई खूंखार खिलाड़ियों को खरीदकर लौटी है। अगर लखनऊ की बात करें तो ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर रही थी। जबकी दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार खेल दिखाया था, लेकिन आखिर में आकर एलिमिनेट हो गई थी। इसलिए दोनों टीमें अपने पहले मैच से ही आक्रामक अंदाज में खेलने का प्लान बनाकर लौटी है।
ये भी पढ़ें- LSG vs DC Pitch Report: इकाना की ‘रहस्यमयी’ पिच पर आज कौन फँसेगा? मैच से पहले देखें सबसे सटीक आंकड़े
लखनऊ को घरेलू मैदान का फायदा
ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम दिल्ली के खिलाफ अपने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठान वाली है और पिच की स्तिथि को देखते हुए प्लेइंग 11 में एक्स्ट्रा स्पिनर उतार सकती है। फिलहाल लखनऊ की टीम काफी संतुलित लग रही है और उसके पास निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खूंखार खिलाड़ी शामिल है। वहीं टीम में इस बार मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है, जिससे गेंदबाजी विभाग मजबूत हो गया है।
दिल्ली की घातक टीम
वहीं दूसरी तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली को इकाना स्टेडियम की पिच पर काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि टीम इस बार डेविड मिलर को लेकर आई है और मिडिल ऑर्डर को काफी मजबूत कर लिया है। वहीं टीम को विस्फोटक शुरुआत देने के लिए पथुम निसांका और केएल राहुल की जोड़ी है। जबकी लखनऊ के बल्लेबाजों को अपनी गुगली में फंसाने के लिए कुलदीप यादव अकेले ही काफी है।
लखनऊ बनाम दिल्ली संभावित प्लेइंग 11 (LSG vs DC)
LSG Playing 11- मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, अवेश खान, मयंक यादव, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी
DC Playing 11- पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, विप्रज निगम, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी
नोट- टॉस के बाद फाइनल पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





