KKR vs LSG Dream11 Prediction in Hindi: कोलकाता का ईडन गार्डन्स एक बार फिर से 9 अप्रैल को आईपीएल 2026 के एक बड़े मुकाबले का आयोजन करने वाला है, जो कि केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसमें दोनों टीमों का 1-1 अंक मिला था। तो आइए अब इस मैच में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और पिच किसका साथ देगी, इसके बारे में जान लेते है।

केकेआर बनाम लखनऊ की टक्कर (KKR vs LSG Dream11 Prediction 2026)
अभी तक आईपीएल 2026 का यह सीजन दोनों टीमों के लिए कुछ खास नहीं रहा है और दोनों ही पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 से बाहर चल रही है। अगर केकेआर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कुल 3 मैच खेले है, जिनमें से 2 में हार मिली है और 1 बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसलिए अब उसका सिर्फ 1 पॉइंट्स है और आठवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैच खेले है, जिनमें से 1 जीता है और 1 मैच हारा है। इसलिए लखनऊ इस समय में छठे पायदान पर बनी हुई है।
KKR बनाम LSG आज की पिच रिपोर्ट
केकेआर के साथ कोलकाता का ईडन गार्डन्स भी आईपीएल 2026 में अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। आमतौर पर इस मैदान की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है और इसकी छोटी बॉउंड्री ज्यादातर मैचों में उच्च स्कोर बनाने में मदद करती है। इस सीजन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 अप्रैल को केकेआर के साथ खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन का विशाल स्कोर बनाया था और केकेआर सिर्फ 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
ईडन गार्डन्स की पिच को हाई स्कोरिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन अक्सर टीमें दबाव में आ जाती है, जिसका पूरा फायदा गेंदबाज उठा लेते है। यह पिच पेसर्स के साथ स्पिनर्स को भी विकेट लेने का मौका देती है, लेकिन ज्यादातर बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंदबाजों का शिकार हो जाते है।
औसत स्कोर और ओस का रोल
ईडन गार्डन्स की पिच पर शाम के मैचों में औसत स्कोर 190 रन से 210 रन के आसपास बनता है और आसानी से चेज भी हो जाता है। शाम के मैचों में उच्च स्कोर बनाने में सबसे बड़ा रोल ओस का होता है, जिसका पूरा फायदा बल्लेबाजों को मिलता है। इसलिए पावरप्ले के ओवरों में तेजी से रन बनते हुए देखें जाते है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: RR और RCB ने बिगाड़ा पॉइंट्स टेबल का खेल, मुंबई और केकेआर में संघर्ष जारी!
KKR बनाम LSG का हेड टू हेड रिकॉर्ड
केकेआर भले ही चैंपियन टीम है, लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों (KKR vs LSG Head to Head) में लखनऊ काफी आगे है और पिछले 5 मैचों में 3 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं अभी तक दोनों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए है, जिनमें केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत नसीब हुई है और लखनऊ ने 4 मैच अपने नाम किए है। इसके अलावा 3 बार ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हुई है, जिनमें से 2 मैच केकेआर ने जीते है। वहीं दोनों का एक-दूसरे के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर देखें तो केकेआर का 235 रन का है और लखनऊ सुपर जायंट्स का 238 रन का है।
ओवरऑल जंग: कुल 6 मैच, लखनऊ 4-2 से आगे
हालिया फॉर्म: पिछले 5 मैचों में लखनऊ ने 3 जीते
ईडन गार्डन्स का रिकॉर्ड: यहाँ पलड़ा भारी, 3 में से 2 मैच कोलकाता ने जीते
सबसे बड़ा स्कोर: लखनऊ का 238 और कोलकाता का 235 रन
नतीजा: रिकॉर्ड में लखनऊ दमदार है, लेकिन अपने घर में केकेआर को हराना मुश्किल है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (KKR vs LSG Playing11 Today)
KKR- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
LSG- मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





