IPL 2026 KKR Playing 11: ग्रीन और पथीराना की एंट्री से खौफ में टीमें, ये है केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 KKR Playing 11: आईपीएल 2026 शुरू होने में कुछ दिन ही शेष बचे हुए है और तीन बार की चैंपियन टीम केकेआर ने भी नेट पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इस बार केकेआर की टीम कई खतरनाक खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाली है, जिनमें कैमरून ग्रीन और मथीशा पथीराना जैसे खूंखार खिलाड़ी शामिल है। इसलिए पहले के मुकाबले आईपीएल 2026 में केकेआर की प्लेइंग 11 काफी मजबूत(kkr playing 11 2026) दिख रही है।

ipl-2026-kkr-playing11-list-with-squad-hindi

ग्रीन और पथीराना की एंट्री ने केकेआर को बनाया मजबूत

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर दांव खेला था और और इस सीजन का सबसे बड़ा दांव भी खुद ही लगाया था। केकेआर ने इस सीजन के लिए अलग से रणनीति बनाई थी और मिडिल ऑर्डर की पावर-हिटिंग को मजबूत बनाने के लिए कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ की राशि खर्च की थी। वहीं डेथ ओवरों में किसी भी टीम पर दबाव बनाने के लिए मथीशा पथीराना पर 18 करोड़ खर्च किए थे।

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन (IPL 2026 KKR Playing 11)

नंबरखिलाड़ीभूमिकाखासियत
1फिन एलन (WK)सलामी बल्लेबाज
पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत करना और स्कोर आगे बढ़ाना
2सुनील नरेनसलामी बल्लेबाज / स्पिनर
मिस्ट्री स्पिन और पावर-हिटिंग
3अजिंक्य रहाणे (C)एंकर बल्लेबाज
अनुभवी बल्लेबाज और टीम को आगे लेकर चलना
4कैमरून ग्रीनऑलराउंडर
बल्ले और गेंद से धांसू प्रदर्शन
5रिंकू सिंहफिनिशर
आईपीएल का सबसे घातक फिनिशर
6रोवमैन पावेलपावर हिटर
बड़े छक्के लगाने की क्षमता
7रमनदीप सिंहऑलराउंडर
फील्डिंग और उपयोगी बल्लेबाजी
8हर्षित राणातेज गेंदबाज
विकेट लेने की क्षमता
9वरुण चक्रवर्तीमिस्ट्री स्पिनर
किसी भी बल्लेबाज को आसानी से आउट करना
10मथीशा पथीरानाडेथ ओवर स्पेशलिस्ट
घातक यॉर्कर और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट
11वैभव अरोड़ास्विंग गेंदबाज
शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को परेशान करना
इम्पैक्ट प्लेयरअंगकृष रघुवंशीइम्पैक्ट प्लेयर
जरूरत पड़ने पर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी

ये भी पढ़ें- IPL 2026: केकेआर का पूरा शेड्यूल और टाइम-टेबल देखें, इस तारीख को होगा पहला मुकाबला

केकेआर की प्लेइंग 11 के बारे में

  • आईपीएल 2026 में केकेआर की यह प्लेइंग 11 सबसे संतुलित और घातक नजर आ रही है। अगर पथीराना और ग्रीन अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं, तो केकेआर को प्लेऑफ तक पहुँचने से कोई नहीं रोक पाएगा।
  • ईडन गार्डन्स की पिच पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी को हमेशा से ही सबसे खूंखार ये दोनों कुछ ही ओवर में मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।
  • केकेआर को पिछले कुछ सीजन से डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट की तलाश थी जो अब पथीराना के आने से पूरी हो गई है और अब बुमराह जैसा खौफ केकेआर के पास भी हो गया है।
  • वहीं फिनिशर के तौर पर केकेआर के पास पहले से रिंकू सिंह मौजूद है और कैमरून ग्रीन के शामिल होने (2026 kkr ki playing 11) से मिडिल आर्डर को मजबूती मिली है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 MI Playing 11: डी कॉक की वापसी और सूर्या-तिलक का जलवा! यहाँ देखें मुंबई इंडियंस की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन

हमारे एक्सपर्ट की राय-

cricgyan के एक्सपर्ट का मानना है की आईपीएल 2026 में केकेआर बाकी टीमों के मुकाबले ज्यादा संतुलित नजर आ रही है और उसका बल्लेबाजी क्रम काफी नीचे तक है। वहीं अजिंक्य रहाणे का शांत स्वभाव में खेलना और रिंकू सिंह की निडर बल्लेबाजी टीम के लिए बहुत काम आने वाली है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित