DC vs MI Dream11 Prediction: राहुल बनाम रोहित? जानें पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

DC vs MI Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल को खेला जाएगा। इस महामुकाबले में एक तरफ पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली और अपना पहला मैच जीतकर आई दिल्ली कैपिटल्स है, तो दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस है। अगर इस मैच (MI vs DC Dream11 Prediction) की बात करें तो दिल्ली में होने के कारण रनों की बौछार होना तय है।

DC vs MI Dream11 Prediction in Hindi

दिल्ली बनाम मुंबई (DC vs MI Dream11 Prediction Today Match 2026)

आईपीएल 2026 में टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला जीत लिया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में जगह बना ली है। हालांकि नेट रन रेट में दिल्ली इस समय मुंबई से आगे है और नंबर 3 पर बनी हुई है। अगर दोनों के पहले मुकाबले पर नजर डालें तो दिल्ली ने लखनऊ को उसके घर में जाकर हराया है और मुंबई ने अपने घरेलू मैदान पर केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अभी तक दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ी ऐसे है, जो एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी माने जाते है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

DC vs MI आज के मैच की पिच रिपोर्ट

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम काफी छोटा है और एक्सपर्ट के अनुसार इसकी पिच बल्लेबाजों की ज्यादा मदद करती है। पिछले आईपीएल सीजन में भी यहां कई मैच खेले गए थे, जिनमें पिच ने बल्लेबाजों का साथ दिया था। हालांकि यह मैच दोपहर को खेला जाना है, इसलिए ओस का कोई रोल नहीं है और दोनों पारियों में पिच एक जैसा बर्ताव करने वाली है।

अगर गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ज्यादा सफलता नहीं मिलती है और पहली गेंद से ही पिटाई होना शुरू हो जाती है। इस पिच पर शुरूआती ओवरों में कुछ हद तक गेंद स्विंग होती है, जिसका फायदा अच्छे गेंदबाज ही उठा पाते है। जबकी अरुण जेटली स्टेडियम पर औसत स्कोर शाम के मैचों में 195 रन के आसपास रहता है और दोपहर के मैचों में 155 रन के आसपास रहता है।

DC vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड जानें

दिल्ली और मुंबई के बीच अभी तक कुल 37 आईपीएल मुकाबले खेले गए है, जिनमें दिल्ली ने 16 और मुंबई ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकी इस मैदान पर दोनों के बीच 10 से ज्यादा मैच खेले जा चुके है, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है।

विवरणदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंस
कुल मैच खेले गए3737
मैच जीते (Won)1621
मैच हारे (Lost)2116
कोई परिणाम नहीं00
हाईएस्ट स्कोर257247
लोवेस्ट स्कोर6692

ये भी पढ़ें- CSK vs PBKS: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और हाईएस्ट स्कोर देखें, जानें आज कौन निकलेगा एक कदम आगे?

आज के मैच की संभावित प्लेइंग 11

DC Playing 11- केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

MI Playing 11- रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित