DC vs MI Pitch Report: दोपहर की गर्मी से बदलेगा पिच का मिजाज, जानें कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

DC vs MI Pitch Report in Hindi: आईपीएल 2026 का 8वां और एक बड़ा मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होने वाली है। यह मैच दोपहर की तपती गर्मी में 3:30 बजे शुरू होगा, जिसका सीधा मतलब है कि खिलाड़ियों को दिल्ली की कड़ी धुप का सामना करना पड़ेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोपहर को यहां खेले जाने वाले मैचों में पिच का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है, तो आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट (Delhi vs Mumbai Pitch Report) और वेदर अपडेट जान लेते है।

DC vs MI Pitch Report Today Match in Hindi

कैसा होगा पिच का मिजाज (DC vs MI Pitch Report)

इस समय उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 का पहला मैच खेला जा रहा है। वैसे तो इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन दोपहर के मैचों में इसने बल्लेबाजों को बहुत परेशान भी किया है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
  • धूप का असर: जैसे शाम के मैचों में ओस का अहम रोल होता है, वैसे ही दोपहर के मैचों में धूप भी अपना असर दिखाती है। इसलिए दोपहर के मैच में धुप पिच की सारी नमी सोख लेती है, जिससे शुरुआत में गेंद बल्ले पर अच्छी आएगी लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच धीमी होती जाएगी।
  • बल्लेबाजी: दोपहर के मैच में पिच बल्लेबाजों को पावरप्ले में रन बनाने का पूरा मौका देती है, मगर गेंद जैसे ही पुरानी होने लगती है तो भी रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- DC vs MI Dream11 Prediction: राहुल बनाम रोहित? जानें हेड-टू-हेड आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी!

पेसर्स बनाम स्पिनर्स का मुकाबला

अक्सर भारत के मैदानों पर पेसर्स का बोलबाला रहता है, लेकिन इस मैच में पिच (MI vs DC Pitch Report Today Match) की स्तिथि को देखते हुए स्पिनर्स बाजी मार सकते है। हालांकि तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में अपनी यॉर्कर गेंदों से ही काम चलाना पड़ेगा और तभी उन्हें विकेट मिल सकते है।

औसत स्कोर और टॉस का रोल

पिछले सीजन में यहां कई मैच खेले गए थे और ज्यादातर मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना था, लेकिन ये सभी मैच शाम को खेले गए थे। हालांकि दोपहर के मैचों में इतना स्कोर नहीं बन पता है और टीमें 165-175 रन के आसपास (Arun Jaitley Stadium Average Score) ही पहुंच पाती है। जबकी टॉस का महत्व भी बदल जाता है, क्योंकी दूसरी पारी में पिच धीमी हो जाती है और टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाना पसंद करती है।

विवरणदोपहर का मैच 
शाम का मैच
पिच का मिजाजधीमी और सूखी
सपाट और तेज
औसत स्कोर165 – 175 रन200+ रन
किसे मिलेगी मददस्पिनर्स और स्लोअर बॉलर्स
पावर हिटर्स और पेसर्स
ओस का प्रभावबिल्कुल नहीं
बहुत ज्यादा
टॉस की रणनीतिटॉस जीतो, बल्लेबाजी करो
टॉस जीतो, गेंदबाजी करो
दूसरी पारी की चुनौतीपिच और धीमी हो जाती है
ओस के कारण बल्लेबाजी आसान

मौसम करेगा बड़ा उलटफेर

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उसके आसपास का मौसम बदला हुआ है, क्योंकि कभी धूप खिली रहती है तो कभी बूंदाबांदी शुरू हो जाती है। अगर मैच के दिन मौसम का हाल देखें तो 55% बारिश की आशंका जताई गई है और मैच के दौरान भी बारिश आने की संभावना है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित