CSK Squad 2026: चेन्नई की पूरी स्क्वाड देखें और सभी खिलाड़ियों की कीमत भी जानें

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 CSK Squad List: आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने नेट पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। मगर पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए एक ऐसी टीम तैयार की है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस बार सीएसके का ‘DNA’ काफी बदला हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि टीम ने पुराने दिग्गजों को विदा करके नए चेहरों पर पानी की तरह पैसा बहाया है। तो आइए अब आईपीएल 2026 में सीएसके की पूरी टीम (IPL 2026 csk team list) देख लेते हैं और साथ में कीमत भी जान लेते हैं।

IPL 2026 CSK Squad List With Price

धोनी फैंस के लिए खुशखबरी

आईपीएल का हर सीजन शुरू होने से पहले सभी फैंस की एक ही डिमांड रहती है की उन्हें एमएस धोनी हर बार की तरह खेलते नजर आएं। 44 साल के हो चुके धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलने वाले है और इसकी पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी इस सीजन में कम मैच खेल सकते है, क्योंकि ये उनका आखिरी सीजन हो सकता है और उससे पहले संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को भविष्य के लिए तैयार करने वाले है।

सैमसन की एंट्री और जडेजा बाहर

आईपीएल 2026 का ये सीजन चेन्नई सुपर किंग्स में सबसे बड़े बदलावों के साथ आया है और जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने पर सब चौंके हुए है। इस सीजन की नीलामी से ठीक पहले सीएसके ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड किया था, जिसमें चेन्नई ने अपने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर संजू सैमसन(Sanju Samson CSK) को ₹18 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। हालांकि कुछ फैंस ने चेन्नई के इस फैसले को गलत बताया था और जडेजा को ट्रेड करने पर नाराजगी जाहिर की थी।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल देखें, इस तारीख से खेलेगी पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 में सीएसके की पूरी स्क्वाड देखें (CSK Squad 2026 With Price)

खिलाड़ी का नामरोलकीमतस्टेटस
ऋतुराज गायकवाड़ (C)बल्लेबाज₹18 करोड़रिटेन
संजू सैमसनविकेटकीपर/बल्लेबाज₹18 करोड़ट्रेड (RR से)
प्रशांत वीरऑलराउंडर₹14.20 करोड़
नीलामी (महंगा अनकैप्ड)
कार्तिक शर्माविकेटकीपर/बल्लेबाज₹14.20 करोड़
नीलामी (महंगा अनकैप्ड)
शिवम दुबेऑलराउंडर₹12 करोड़रिटेन
नूर अहमदस्पिनर₹10 करोड़रिटेन
राहुल चाहरस्पिनर₹5.20 करोड़नीलामी
खलील अहमदतेज गेंदबाज₹4.80 करोड़रिटेन
एमएस धोनीविकेटकीपर/फिनिशर₹4 करोड़रिटेन
अंशुल कम्बोजतेज गेंदबाज₹3.40 करोड़रिटेन
डेवाल्ड ब्रेविसबल्लेबाज₹2.20 करोड़रिटेन
गुरजपनीत सिंहतेज गेंदबाज₹2.20 करोड़रिटेन
मैथ्यू शॉर्टऑलराउंडर₹1.50 करोड़नीलामी
जेमी ओवरटनऑलराउंडर₹1.50 करोड़रिटेन
सरफराज खानबल्लेबाज₹75 लाखनीलामी
जैक फॉल्क्सऑलराउंडर₹75 लाखनीलामी
मुकेश चौधरीतेज गेंदबाज₹30 लाखरिटेन
श्रेयस गोपालस्पिनर₹30 लाखरिटेन
आयुष म्हात्रेबल्लेबाज₹30 लाखरिटेन
उर्विल पटेलबल्लेबाज₹30 लाखरिटेन
रामकृष्णा घोषऑलराउंडर₹30 लाखरिटेन
अमान खानऑलराउंडर₹40 लाखनीलामी
मैथ्यू हेनरीतेज गेंदबाज₹2 करोड़नीलामी
अकील हुसैनस्पिनर₹2 करोड़नीलामी
नाथन एलिसतेज गेंदबाज₹2 करोड़रिटेन

अनकैप्ड खिलाड़ियों पर ₹28 करोड़ से ज्यादा खर्च

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर ₹28 करोड़ से ज्यादा खर्च करके सबको चौंका दिया था। इनमें पहले खिलाड़ी प्रशांत वीर है और दूसरे खिलाड़ी कार्तिक शर्मा है और दोनों को 14.20 करोड़ – 14.20 करोड़ की भारी कीमत में खरीदा था। इसलिए ये दोनों अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं।

नोट- आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी स्क्वाड (IPL 2026 csk players list) और सभी खिलाड़ियों की कीमत का डेटा आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। अगर आप भी आईपीएल को पसंद करते हैं तो अपनी राय कमेंट में जरूर दें और हमारी वेबसाइट पर बने रहें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित