IPL 2026 CSK Schedule List Hindi: बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने के बाद सभी फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का शेड्यूल जानने में जुट गए है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो अपना पहला मैच 24 मार्च से खेलने जा रही है और बाकी के मैचों की लिस्ट(csk match list 2026) भी नीचे दी गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल देखें
आईपीएल की सबसे सफल टीम और पांच बार चैंपियन बन चुकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से मैदान पर अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार है। हालांकि पिछले कुछ सीजन चेन्नई के लिए अच्छे नहीं रहे है और उसके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। मगर इस बार चेन्नई ने अपनी स्क्वाड मजबूत कर ली है और शेड्यूल जारी होते ही तैयारियों में जुट गई है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 24 मार्च(ipl 2026 csk first match) को मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला है।
IPL 2026 CSK Time Table Hindi (All Match)-
| तारीख | मुकाबला | मैदान | समय |
| 24 मार्च (रविवार) | CSK बनाम मुंबई इंडियंस | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
| 28 मार्च (शुक्रवार) | CSK बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
| 30 मार्च (रविवार) | राजस्थान रॉयल्स बनाम CSK | गुवाहाटी | शाम 7:30 बजे |
| 5 अप्रैल (शनिवार) | CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई | दोपहर 3:30 बजे |
| 8 अप्रैल (मंगलवार) | पंजाब किंग्स बनाम CSK | मुल्लानपुर | शाम 7:30 बजे |
| 11 अप्रैल (शुक्रवार) | CSK बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
| 14 अप्रैल (सोमवार) | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम CSK | लखनऊ | शाम 7:30 बजे |
| 20 अप्रैल (रविवार) | मुंबई इंडियंस बनाम CSK | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
| 25 अप्रैल (शुक्रवार) | CSK बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
| 30 अप्रैल (बुधवार) | CSK बनाम पंजाब किंग्स | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
| 3 मई (शनिवार) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम CSK | बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे |
| 7 मई (बुधवार) | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम CSK | कोलकाता | शाम 7:30 बजे |
| 12 मई (सोमवार) | CSK बनाम राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
| 18 मई (रविवार) | गुजरात टाइटंस बनाम CSK | अहमदाबाद | दोपहर 3:30 बजे |
ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें, जानें किस मैदान पर आरसीबी खेलेगी सबसे ज्यादा मुकाबले
क्या है चेन्नई का प्लान
आईपीएल की ये सफल टीम इस बार अपने खेमे में कई बड़े बदलावों के साथ उतर रही है, क्योंकि इस बार कई नामी खिलाड़ियों को रिलीज करके खूंखार खिलाड़ियों के साथ लौट रही है। आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का प्लान पूरी तरह से बाकी टीमों पर भारी पड़ने वाला है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम फिर से चैंपियन बनने का सपना पूरा कर सकती है।
चेन्नई की खूंखार स्क्वाड देखें
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अमन खान, सरफराज खान, ज़कारी फाउल्केस
FAQ-
आईपीएल 2026 में चेन्नई का पहला मैच कब है?
चेन्नई अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाली है।
क्या एमएस धोनी IPL 2026 खेल रहे हैं?
हां, एमएस धोनी आईपीएल 2026 में खेलने वाले है और सीएसके ने इसकी पुष्टि कर दी है।
आईपीएल 2026 में सीएसके की कप्तानी कौन करने वाला है?
आईपीएल 2026 में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करने वाले है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





