IPL 2026 CSK Playing 11: धोनी का आखिरी दांव! ऋतुराज की कप्तानी में इन 11 शेरों के साथ मैदान पर उतरेगी चेन्नई

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 CSK Playing 11: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम नेट पर जमकर पसीना बहा रही है। वहीं इस सीजन की बात करें तो चेन्नई एक बिल्कुल नए कलेवर में नजर आने वाली है, क्योंकि एक तरफ टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के युवा कंधों पर है तो वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी का अनुभव टीम की सबसे बड़ी शक्ति बना हुआ है। तो आइए अब एक्सपर्ट द्वारा तैयार की गई सीएसके की प्लेइंग11(csk playing 11 2026) जान लेते है।

IPL 2026 CSK Playing 11

CSK की संभावित प्लेइंग-11(IPL 2026 CSK Playing 11)

क्रमखिलाड़ीभूमिका
1आयुष म्हात्रे
टॉप ऑर्डर बल्लेबाज
2संजू सैमसन
सलामी बल्लेबाज / विकेटकीपर
3ऋतुराज गायकवाड़ (C)सलामी बल्लेबाज
4डेवाल्ड ब्रेविसमध्यक्रम बल्लेबाज
5मैथ्यू शॉर्टविदेशी ऑलराउंडर
6शिवम दुबे
पावर-हिटर ऑलराउंडर
7एमएस धोनी (WK)
फिनिशर / मार्गदर्शक
8प्रशांत वीरस्पिन ऑलराउंडर
9नूर अहमद
मुख्य स्पिनर
10नाथन एलिस
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट
11खलील अहमद
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज
IPअंशुल कम्बोजइम्पैक्ट प्लेयर

ये भी पढ़ें- CSK Squad 2026: चेन्नई की पूरी स्क्वाड देखें और सभी खिलाड़ियों की कीमत भी जानें

एमएस धोनी का रोल

आईपीएल का हर सीजन शुरू होने से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल रहता है की एमएस धोनी खेलने वाले है या नहीं, लेकिन सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए धोनी को रिटेन करके सभी फैंस को खुश कर दिया था। हालांकि इस बार पूरे कयास लगाएं जा रहे है की धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है, क्योंकि चेन्नई को अब लीडर के तौर पर संजू सैमसन मिल गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स भी चाहती है की ये सीजन खत्म होने से पहले एमएस धोनी अपने अनुभव से सैमसन को तैयार कर दे ताकी भविष्य में टीम(IPL 2026 CSK ki sabse majboot playing 11) को दबाव ना झेलना पड़े और एक बेहतर कप्तान की तलाश खत्म हो सकें।

संजू सैमसन और ऋतुराज के कंधों पर होगा भार

आईपीएल 2026 में सीएसके की सबसे ज्यादा और बड़ी जिम्मेदारी संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर रहने वाली है। ये दोनों बल्लेबाज काफी अनुभवी है और आईपीएल में हमेशा से रन बनाते आए है, इसके अलावा बाकी के खिलाड़ियों को भी साथ लेकर चलते है। इसलिए ये जोड़ी आईपीएल 2026 की सबसे खतरनाक जोड़ी भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल देखें, इस तारीख से खेलेगी पहला मुकाबला

सीएसके की प्लेइंग-11 का विश्लेषण:

  • संजू सैमसन के आने से चेन्नई का टॉप आर्डर काफी मजबूत हो गया है और ऋतुराज गायकवाड़ भी सैमसन के साथ मिलकर विस्फोटक शुरुआत देने के लिए तैयार है।
  • टीम में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू शॉर्ट के आने से मध्यक्रम काफी आक्रामक हो गया है।
  • नूर अहमद ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से आईपीएल में अपनी काफी छाप छोड़ी है और नाथन एलिस की स्लोअर गेंदे भी चेपॉक की पिच पर काफी असरदार साबित होने वाली है।

एक्सपर्ट की राय

क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों और एक्सपर्ट का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ki nayi playing 11) की टीम पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में ज्यादा मजबूत है। संजू सैमसन के आने से और धोनी के मार्गदर्शन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाला यह ‘आखिरी दांव’ अगर सही बैठता है, तो सीएसके एक बार फिर से इतिहास रच सकती है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित