IND vs USA Pitch Report: वानखेड़े की पिच और छोटी बाउंड्री से किसको मिलेगा फायदा, टॉस से पहले जानें पूरी पिच रिपोर्ट

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

IND vs USA Pitch Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस टूर्नामेंट का तीसरा और भारत का पहला मुकाबला यूएसए के साथ आज शाम को खेला जाना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पिच का अहम रोल होने वाला है तो आइए पिच रिपोर्ट के साथ मौसम के बारे में भी जान लेते हैं।

IND vs USA Pitch Report T20 World Cup 2026

भारत बनाम यूएसए पिच रिपोर्ट(IND vs USA Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए पिच को बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण और पिच का जो पिछला रिकॉर्ड है उसके कारण बल्लेबाजों की मौज बताई गई है। यहां पर खेले जाने वाले ज्यादातर मुकाबलों में काफी अच्छा स्कोर बनता है, क्योंकि बाउंड्री काफी छोटी है और बल्लेबाजों को शॉट लगाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

लाल मिट्टी की है पिच 

वानखेड़े स्टेडियम(Wankhede Stadium Pitch Report) पर कई पिच बनाई गई है और इनमें लाल मिट्टी का उपयोग किया गया है। इस लाल मिट्टी की पिच पर गेंद सीधी बल्ले पर आती है जिससे बल्लेबाज चौके-छक्के लगाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं, क्योंकि बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं है।

  • यह पिच भले ही बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है लेकिन शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को संभल कर खेलना होता है, क्योंकि पावरप्ले में विकेट गिरने के ज्यादा चांस होते हैं जिससे टीम पर दबाव बढ़ जाता है।
  • ज्यादा मदद करती है, क्योंकि नई गेंद होने के कारण गेंद ज्यादा स्विंग होती है जिससे गेंदबाज आसानी से विकेट निकाल लेता है। अगर गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाता है तो फिर बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल हो जाता है।
  • वानखेड़े की पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलती है, मगर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे शातिर गेंदबाज अपनी चालाकी से बीच की ओवरों में विकेट निकाल सकते है।

वानखेडे स्टेडियम पर टॉस का महत्व 

यह मैच मुंबई में खेला जाना है इसलिए शाम के मैच में पहली पारी के बजाए दूसरी पारी में ज्यादा ओस गिरती है। इसलिए कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला करता है, क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा मुकाबले जीते गए हैं। हालांकि कई बार कप्तानी ये भी सोचता है कि पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाना जाए और बाद में लक्ष्य को हासिल करने वाली टीम पर दबाव बनाया जाए।

ये भी पढ़ें- IND vs USA Playing 11: ईशान किशन या संजू सैमसन? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग11

वानखेडे स्टेडियम का टी20 औसत स्कोर 

जैसा हमने पहले बताया है कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर अच्छा खासा स्कोर बनता है और बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां पहली पारी का औसत स्कोर(Wankhede Stadium Average Score) 85 से 190 रन के पास चला जाता है और दूसरी पारी में टीम लक्ष्य को हासिल भी कर लेती है। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो यूएसए जैसी छोटी टीम के खिलाफ आसानी से 200 रन बना सकता है।

कैसा है मुंबई का मौसम

भारत और यूएसए(India vs USA Weather Report) के बीच मुंबई में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बारिश की कोई चांस नहीं है। हालांकि शाम के समय ओस गिरने की संभावना है।

हमारे एक्सपर्ट की सलाह- वानखेड़े स्टेडियम के पिछले T20 रिकॉर्ड और पिच की स्थिति को देखते हुए हमारे cricgyan एक्सपर्ट का मानना है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की पकड़ ज्यादा मजबूत है। हालांकि यूएसए का टॉप ऑर्डर कुछ हद तक टीम इंडिया को परेशानी में डाल सकता है, मगर भारतीय गेंदबाजों को पिच का काफी अच्छा अनुभव है और मैच को पलटना अच्छे से जानते है।

You Might Also Like

Leave a Comment