IND vs PAK Cricket News Hindi: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े महामुकाबले में भारत के हाथों मिली 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में कोहराम मचा हुआ है। इस करारी हार के बाद बौखलाए हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने ही दामाद और बाबर आजम को टीम से बाहर करने की मांग उठाई है।

भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहीं पाकिस्तान अभी भी दूसरी टीमों के सहारे सुपर-8 में जगह बनाने की कोशिश में है, मगर इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूकंप आया हुआ है। एक तरफ इस जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की जनता और उसके पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: इटली ने कर दिया था ‘बड़ा उलटफेर’, बाल-बाल बचा इंग्लैंड! मुश्किल से कटा सुपर-8 का टिकट
भारत से हार बर्दाश्त नहीं
इस करारी हार के बाद पाकिस्तान में सन्नाटा पसरा हुआ है और इस बात का मलाल है की उनकी टीम भारत से मैच हार गई है। इस हार के बाद पाकिस्तान के पत्रकार और जनता समेत पूर्व खिलाड़ी भी अपनी टीम को कसूरवार बता रहे है। इस मैच के बाद सभी का कहना है की पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में पूरी तरह विफल रही है, जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में चुकाना पड़ा है।
वहीं शाहिद अफरीदी का अपने ही दामाद और बाबर आजम(Babar Azam) के खिलाफ दिया गया बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। फैंस इस बात से हैरान हैं कि अफरीदी ने अपने ही दामाद के खिलाफ इतनी बड़ी बात कह दी। हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे अफरीदी की ‘देश पहले’ वाली सोच बता रहे हैं।
बाबर और दामाद शाहीन पर भड़के अफरीदी
कोलंबो में मिली 61 रन की हार के बाद शाहिद अफरीदी एक निजी टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम और अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी(Shaheen Shah Afridi) समेत शादाब खान को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आए। अफरीदी(Shahid Afridi) ने साफ लफ्जों में कहा कि अगर खिलाड़ियों का प्रदर्शन ऐसा ही रहा, तो उन्हें टीम में रहने का कोई हक नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि हमें इन तीनों को बाहर करके नए प्लेयर्स को मौका देना चाहिए ताकि वे भविष्य में होने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए पहले से तैयार हो सकें।
Shahid Afridi suggests dropping Shaheen, Babar, and Shadab, saying their seniority isn’t yielding results. He recommends giving opportunities to juniors, especially against Namibia, to see what they can do.#PAKvIND #T20WorldCup pic.twitter.com/kB3iGzoax7
— TEAM AFRIDI (@TEAM_AFRIDI) February 15, 2026
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।







