IND vs PAK Pitch Report: क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला कल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमें आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टकराएंगी, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच में हार और जीत का फैसला सिर्फ खिलाड़ियों के बल्ले से नहीं, बल्कि कोलंबो की रहस्यमयी पिच से भी तय होने वाला है।

भारत बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट (IND vs PAK Pitch Report)
15 फरवरी को खेला जाने वाला यह मुकाबला क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रचने वाला है, क्योंकि यह हाई-वोल्टेज मैच इस समय पूरी दुनिया में चर्चा में बना हुआ है। मगर इस मुकाबले के बराबर ही आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच(Colombo Stadium Pitch Report) भी चर्चा में छाई हुई है, क्योंकि यह काफी धीमी है जिससे दोनों टीमों की नींद उड़ी हुई है।
- कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को स्पिनर्स का गढ़ माना जाता है और ज्यादातर मैचों में इसने धीमा खेल दिखाया है। वही एक्सपर्ट का भी मानना है की इस मैच में भी पिच का पुराना रूप देखने को मिल सकता है।
- यह पिच मैच के अनुसार बदलती रहती है, क्योंकि शुरूआती ओवरों में नई गेंद ज्यादा स्विंग होती है इसलिए तेज गेंदबाज आसानी से विकेट निकाल लेते है।
- इस पिच पर घास ज्यादा नहीं है, इसलिए गेंद जल्दी ही पुरानी हो जाती है और पावरप्ले के बाद पेसर्स को मदद मिलना मुश्किल हो जाता है।
- आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच (R. Premadasa Stadium Pitch Report) को हमेशा ही स्पिनर्स के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए बीच के ओवरों में स्पिनर्स का राज चलता है।
- वही बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आते है, लेकिन एक बार नजरें जमा लेते है तो पारी को आगे बढ़ाने में कामयाब रहते है।
टॉस तय करेगा पूरी रणनीति
कोलंबो में खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान(India vs Pakistan Pitch Report today) टी20 मुकाबले में पिच के साथ टॉस भी अहम भूमिका निभाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला शाम को 7 बजे खेला जाना है और एक्सपर्ट के अनुसार पिच में नमी है, इसलिए टॉस जितने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करके बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने की सोच सकता है। अगर ओस गिरती है तो टॉस जितने वाला कप्तान अपना फैसला भी बदल सकता है और पहले गेंदबाजी को चुन सकता है।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: महामुकाबले की प्लेइंग-11 तैयार, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री से हिला पाकिस्तान!
आर. प्रेमदासा स्टेडियम का औसत स्कोर
कोलंबो के इस मैदान(R Premadasa Stadium T20 Records) पर अभी तक 62 टी20 मुकाबले खेले गए है, जिनमें 26 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है और 35 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 143 रन पारी का औसत स्कोर 128 रन के करीब रहता है। अगर T20 World Cup 2026 की बात करें तो इस मैदान पर 3 मैच खेले गए है और तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है। जबकी 11 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 182 रन का स्कोर बनाया है।
कोलंबो का मौसम जानें
भारत और पाकिस्तान(IND vs PAK Weather Report) के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच के दिन accuweather की रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश का अनुमान बताया गया है। इसके अलावा घने बादल भी छाए रहने का अनुमान है और मैच में बारिश विलेन बन सकती है। इसलिए सभी फैंस दुआ कर रहे है की मैच के समय बारिश रुक जाए और मैच का भरभूर आंनद लिया जा सकें।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।











