Aakash Chopra Statement On IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। आकाश ने सोशल मीडिया पर कहा है की पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से पहले 3 शर्मनाक शर्तें रखी है।

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान(IND vs PAK) के बीच खेला जाना है। मगर इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जमकर हंगामा कर रहा है और भारत के साथ मैच नहीं खेलने पर हर रोज बयानबाजी कर रहा है।
पाकिस्तान के ‘U-Turn’ पर भड़के आकाश चोपड़ा
भारत और पाकिस्तान(India vs Pakistan) के बीच क्रिकेट के मैदान पर जंग जितनी बड़ी होती है, उससे कहीं ज़्यादा ड्रामा मैदान के बाहर शुरू हो गया है। पाकिस्तान के इस ड्रामे ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचाई हुई है, मगर चारों तरफ उसकी किरकिरी भी हो रही है। बांग्लादेश के बाहर होने से शुरू हुआ ये ड्रामा पाकिस्तान ने अपने सिर पर ले लिया था और अब उसे खुद पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसलिए अब भारत से मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान ने यू-टर्न मार लिया है, लेकिन इसके पीछे उसकी 3 शर्तें सामने आई है जिनका खुलासा आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किया है।
ये भी पढ़ें- IND vs NAM: मुश्किल में सूर्या-गंभीर! टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी अचानक अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश तो सिर्फ बहाना
आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में साफ तौर पर कहा कि ये वही पाकिस्तान है जिसने बांग्लादेश के हालातों को लेकर भारत के खिलाफ बॉयकॉट का नारा दिया था, मगर में आपको बताना चाहता हूं की वह महज एक दिखावा था। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा की जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि हम भारत के साथ नहीं खेलेंगे, तब सबने तालियां बजाई थीं, लेकिन अब जो यू-टर्न लिया जा रहा है, उसमें बांग्लादेश का क्या फायदा है।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Points Table: भारत की जीत के बाद कौन है टॉप पर? यहाँ देखें सभी ग्रुप्स का लेटेस्ट हाल!
असली वजह अब आई सामने
आकाश चोपड़ा ने वीडियो में उन 3 शर्तों का भी खुलासा किया है, जो पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से पहले आईसीसी के सामने रखी है। इन शर्तों से साफ हो गया है की दाल में कुछ काला नहीं है, बल्कि पूरी दाल काली है।
1. आकाश चोपड़ा के अनुसार पाकिस्तान चाहता है की इस मुकाबले से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा उसे मिले, इसलिए ये पैसे का भी मामला है।
2. इसके अलावा पाकिस्तान की एक और मांग है की जो भारत के द्विपक्षीय सीरीज रुकी हुई है वो दोबारा शुरू होनी चाहिए।
3. जबकी पाकिस्तान की तीसरी शर्मनाक शर्त ‘आई शेक’ नहीं, बल्कि भारत के साथ ‘हैंडशेक’ करने की है और इसमें भी वह अपना फायदा देख रहा है।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: क्या फिर लौटा ‘मियां भाई’ का पुराना अवतार? USA के खिलाफ स्पैल देख कांप गई दुनिया!
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





