IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report: राजकोट की पिच को लेकर हुआ खुलासा, एक गलती कप्तान पर पड़ेगी भारी!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाना है और इस सीरीज के हिसाब से यह मैच बेहद निर्णायक है। राजकोट में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया का लक्ष्य मैच को अपने नाम करके सीरीज पर कब्जा करने का होगा और दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड सीरीज को बचाने के लिए संघर्ष करेगा। मगर इस मुकाबले के शुरू होने से पहले राजकोट की पिच ने कप्तानों को संकट में डाल दिया है।

IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report in Hindi 2026

फिलहाल भारत और न्यूज़ीलेंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। हालांकि भारत ने यह मुकाबला इतनी आसानी से नहीं जीता है, क्योंकि मैच आखिरी ओवर तक चला गया था। इस मैच में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मिलकर टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी, इसलिए दूसरे मैच में भी दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला होने वाला है।

भारत और न्यूज़ीलैंड दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report)

इन दोनों टीमों के बीच यह मैच(India vs New Zealand) राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में दोपहर के समय शुरू होने वाला है और इसके लिए एक्सपर्ट ने पिच(Rajkot Stadium Pitch Report) को लेकर अहम राय दी है। एक्सपर्ट का कहना है की यह पिच काफी सपाट है और इस मैदान की बॉउंड्री भी छोटी है, जिसके कारण इस मैच में रनों की बारिश होने वाली है। इसके अलावा एक्सपर्ट ने ये भी कहा है की गेंद सीधी बल्ले पर आएगी, इसलिए बल्लेबाज आसानी से रन बना सकेंगे और ये हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।

राजकोट की पिच को लेकर हुआ खुलासा

इसके अलावा एक्सपर्ट ने पिच को लेकर जो सबसे बड़ा खुलासा किया है वो बल्लेबाजों को लेकर किया है। उन्होंने कहा की भले ही यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है, मगर कई बार यह गेंदबाजों के पक्ष में भी रहती है। इसकी सबसे अहम वजह पिच को न समझना सबसे बड़ी गलती है और नई गेंद से यह और भी खतरनाक हो जाती है, जिसके कारण गेंदबाजों को स्विंग का फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड का वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें, सिर्फ इतना है अंतर

एक गलती कप्तान पर पड़ेगी भारी

अगर इस मैदान की बात करें तो अभी तक सिर्फ 7 इंटरनेशनल वनडे मुकाबले खेले गए है, जिनमें से 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है और 1 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। अगर इस मैच की बात करें तो राजकोट में खेला जाना है जो की समुंद्र से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए दूसरी पारी में अगर ओस गिरती है तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। इसलिए कप्तान टॉस जीतने के बाद ही अंतिम फैसला कर सकता है की पहले बल्लेबाजी करनी है या फिर गेंदबाजी करनी है।

औसत स्कोर है लाजवाब

राजकोट के इस मैदान भले ही कम मैच खेले गए है, लेकिन ज्यादातर मैच हाई स्कोरिंग रहे है और इस मैदान में भारत ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ भी 300 रन बनाए हुए है। इस मैदान के आंकड़ों के अनुसार औसत स्कोर पहली पारी में 300 रन के आसपास रहता है, जबकी दूसरी पारी में 260 रन के करीब रहता है। वहीं इस मुकाबले को लेकर एक्सपर्ट ने जो दावा किया है वो वाकई में चौंकाने वाला है, क्योंकि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 350 रन के करीब स्कोर बना सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह

न्यूज़ीलैंड- डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

FAQ-

प्रश्न 1: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

उत्तर: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

प्रश्न 2: राजकोट के मैदान की पिच रिपोर्ट कैसी है?

उत्तर: राजकोट के मैदान की पिच हमेशा से बल्लेबाजों को मदद करती आई है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित