T20 World Cup 2026: इटली ने कर दिया था ‘बड़ा उलटफेर’, बाल-बाल बचा इंग्लैंड! मुश्किल से कटा सुपर-8 का टिकट

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

ENG vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला है, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। ईडेन गार्डन्स में खेले गए ग्रुप स्टेज के इस अहम मुकाबले में बड़ा उलटफेर होने से बचा है, क्योंकि इस मैच में इंग्लैंड ने इटली को 20 रनों से तो हरा दिया, लेकिन इस जीत के लिए उसे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। एक समय लग रहा था कि इटली इस टूर्नामेंट(T20 World Cup 2026) का सबसे बड़ा उलटफेर कर देगा, लेकिन अनुभवी इंग्लैंड ने किसी तरह अपनी लाज बचाई और सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया।

eng-vs-ita-t20-world-cup-2026-england-win-qualify-super-8

इटली का जज्बा और इंग्लैंड की सांसें अटकी

इस मुकाबले(England vs Italy) में भले ही इंग्लैंड ने 202 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम ने निडर होकर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। एक समय ऐसा आ गया था की इटली के बल्लेबाज बड़े शॉट लगा रहे थे और मैच इंग्लैंड के हाथों से फिसलता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन आखिरी के ओवरों में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इटली की पारी को रोककर 20 रनों से जीत दर्ज की।

मुश्किल से कटा सुपर-8 का टिकट

इटली पर 20 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड अब सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब हो गया है और वेस्टइंडीज के बाद ग्रुप सी से क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। हालांकि इटली के साथ खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमजोरियां उजागर हुई है और सुपर-8 मुकाबले शुरू होने से पहले इंग्लैंड को उन्हें ठीक करना होगा।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत से हार बर्दाश्त नहीं! शाहिद अफरीदी ने सरेआम अपने दामाद और बाबर को टीम से निकालने की दी धमकी!

मैच का पूरा हाल

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और इंग्लैंड की तरफ से फिलिप साल्ट और जोस बुटलर पारी को शुरुआत करने उतरे थे। मगर इटली के गेंदबाजों ने तीसरे ओवर में ही बटलर को सिर्फ 3 रन के स्कोर पर आउट करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दे दिया था। इसके बाद साल्ट और जैकब बेथेल ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन कुछ देर बाद साल्ट 28 रन और बेथेल 23 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं ठीक सका, मगर विल जैक्स ने आखिरी ओवरों में खूब रन बनाएं और 22 गेंदों पर 53 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं इटली की तरफ से बेंजामिन मैनेंटी ने 25 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने नाकामयाब रहे।

You Might Also Like

Leave a Comment