DC vs MI Head to Head Record in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ये दो ऐसी टीमें है जिनके बीच अक्सर कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। भले ही दिल्ली में मुंबई जितने धाकड़ खिलाड़ी नहीं है, लेकिन जब भी टीम संकट में होती है तो सामने वाली टीम की धज्जियां उड़ा देते है। इसलिए इनके बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs DC Head to Head Record) में ज्यादा अंतर नहीं है।

दिल्ली और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs MI Head to Head)
ये दोनों ही टीमें आईपीएल की पुरानी टीमें है, इसलिए इनके बीच अभी तक 37 मुकाबले खेले जा चुके है। इन मुकाबलों में दिल्ली ने 16 जीते है, जबकी 21 मैचों में जीत दर्ज करके मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी है। भले ही दिल्ली आंकड़ों (Delhi vs Mumbai Head to Head in IPL History) में पीछे है, लेकिन कुछ सीजन से मुंबई को कड़ी टक्कर दी है।
कुल मैच खेले गए: 37
मुंबई इंडियंस (MI) जीता: 21
दिल्ली कैपिटल्स (DC) जीता: 16
परिणाम नहीं: 0
ये भी पढ़ें- DC vs MI Pitch Report: दोपहर की गर्मी से बदलेगा पिच का मिजाज, जानें कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच!
DC vs MI हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर
अगर दोनों टीमों का बल्लेबाजी विभाग देखें तो मुंबई इंडियंस का हमेशा ही मजबूत रहा है, लेकिन हाईएस्ट स्कोर बनाने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स आगे है। दरअसल आईपीएल 2024 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर दोनों के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन (DC Highest Score Against MI) ठोक डालें थे। वहीं मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 247 रन (MI Highest Score Against DC) बनाएं थे, लेकिन मुकाबला हार गई थी। इसलिए इस मैच में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपना हाईएस्ट स्कोर बनाया था।
| विवरण | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई इंडियंस |
| हाईएस्ट स्कोर | 257 रन | 247 रन |
| लोवेस्ट स्कोर | 66 रन | 92 रन |
पिछले 5 मैचों का लेखा-जोखा (DC vs MI Last 5 Matches Stats)
IPL 2025: यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का विशाल स्कोर बनाया था और जवाब में दिल्ली 193 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
IPL 2025: इस मैच में भी मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाएं थे और लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 121 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
IPL 2024: ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें मुंबई के 234 रन के जवाब में दिल्ली 205 रन बनाकर मुकाबला हार गई थी।
IPL 2024: दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली में ही खेला गया था और आखिरी गेंद पर मुंबई ने मैच अपने नाम कर लिया था।
IPL 2023: इस मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई के 177 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए 179 रन बनाएं थे और 4 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें- DC vs MI Dream11 Prediction: राहुल बनाम रोहित? जानें पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी!
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





