Abhishek Sharma Health Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच(IND vs NAM) से पहले टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यह खबर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की हेल्थ से जुड़ी हुई है और इस खबर के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने रातों-रात एक बड़ा फैसला लिया है।

अभिषेक शर्मा पर आया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम मैनेजमेंट के अनुसार बीती रात अभिषेक शर्मा को तेज दर्द और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था और डॉक्टरों ने शुरूआती टेस्ट करने के बाद ‘एक्यूट वायरल इन्फेक्शन’ बताया था। हालांकि डॉक्टरों ने ये भी कहा है की कोई घबराने की बात नहीं है, लेकिन कम से कम 48 घंटे के पूर्ण आराम की जरुरत है। इसलिए यही अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच का हिस्सा नहीं होने वाले है।
सूर्या और गंभीर का कड़ा फैसला (IND vs NAM)
अस्पताल की रिपोर्ट मिलते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ गई है और उन्होंने प्लेइंग 11 में बदलाव करने का प्लान बना लिया है। इसके अलावा दोनों इस मैच से ज्यादा 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच को लेकर सीरियस है, क्योंकि अभिषेक की तबियत में सुधार नहीं होता है तो टीम इंडिया पर संकट छा सकता है। इसलिए सूत्रों के अनुसार गंभीर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है और कल होने वाले मुकाबले में अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका दे सकते है।
ये भी पढ़ें- IND vs NAM: मुश्किल में सूर्या-गंभीर! टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी अचानक अस्पताल में भर्ती
कैसे बीमार हुए थे अभिषेक शर्मा
दरअसल रविवार को हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपने घर खाने पर बुलाया था और उस समय भी अभिषेक शर्मा की तबियत खराब थी। उस दिन अभिषेक डिनर से पहले ही निकल गए थे और यूएसए के खिलाफ मैच में भी फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे और संजू सैमसन उनकी जगह फील्ड पर दिखे थे। अभिषेक शर्मा को लेकर मोहम्मद सिराज ने भी पहले मैच के बाद बताया था कि उनका पेट खराब है और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मैच के बाद उनकी तबीयत खराब(Abhishek Sharma Health Update) होने की जानकारी दी थी।
क्रिकेट की ऐसी ही और भी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल को यहाँ क्लिक करके Follow करें!
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।






