MI vs KKR Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानें, टॉस ही करेगा असली फैसला

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

MI vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 का दूसरा बड़ा महामुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच वानखेड़े में होने जा रहा है। जब भी दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाता है तो फैंस का मजा दोगुना हो जाता है और जब बात वानखेड़े स्टेडियम की होती है तो रोमांच और भी ज्यादा हो जाता है। तो आइए अब जान लेते हैं कि पिच का माहौल किसके पक्ष में रहने वाला है और मौसम का हाल कैसा है।

ipl-2026-mi-vs-kkr-pitch-report-today-match-in-hindi-and-weather-report

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट (MI vs KKR Pitch Report 2026)

मुंबई का यह मैदान भारत के सबसे मशहूर मैदानों में से एक है और यहां आईपीएल के बहुत मुकाबले खेले जा चुके है। पिछले सीजन में भी यहां बहुत सारे मैच खेले गए थे और पिच ने अच्छा खेल दिखाया था। अगर इस बार वानखेड़े स्टेडियम की पिच (Wankhede Stadium Pitch Report in Hindi) की बात करें तो बल्लेबाजों के लिए फायदे में रहने वाली है। यहां की पिच को लाल मिट्टी से बनाया गया है, जिसमें उछाल भी है और बल्लेबाजी के लिए स्पाट भी है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

वानखेड़े की पिच (Mumbai Indians vs KKR Pitch Report in Hindi 2026) पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है और इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है, इसलिए बल्लेबाज आसानी से चौके-छक्के जड़ते हैं। जबकी तेज गेंदबाजों को शुरूआती मदद मिलती है और जो गेंदबाज नई गेंद से स्विंग करने की क्षमता रखते है, वो काफी घातक साबित होते है। वहीं वानखेड़े में स्पिनर्स को बहुत ज्यादा टर्न नहीं मिलता है और उन्हें विकेट तभी मिलते हैं, जब बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गलती करता है।

टॉस ही करेगा असली फैसला (MI vs KKR Toss Report)

पिच के साथ वानखेड़े में टॉस का भी बहुत ज्यादा रोल होता है, क्योंकि समंदर के पास होने से शाम के समय भारी उमस होती है और दूसरी पारी में मैदान पर काफी ओस गिरती है। इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला करता है। हालांकि कई बार पिच ने बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मुश्किल में भी डाला है।

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Playing 11: मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव, केकेआर में भी इन 2 घातक खिलाड़ियों की एंट्री तय

वानखेड़े स्टेडियम का औसत स्कोर (Wankhede Stadium Average Score in IPL)

मुंबई का यह मैदान अक्सर हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना है और पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने यहां 200 से ज्यादा रन भी बनाएं थे। अगर औसत स्कोर की बात करें तो 165 से 175 रन के आसपास रहता है और पावरप्ले में टीमें विस्फोटक बल्लेबाजी करती है। इस मैदान पर पिछले सीजन में कुल 7 मैच खेले गए थे, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 6 मैच जीते थे और इनमें से चार मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते थे। वहीं एक मैच केकेआर के साथ भी खेला गया था, जिसमें 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

विवरण
आंकड़े
कुल आईपीएल मैच खेले गए123
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत57
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत66
पहली पारी का औसत स्कोर170 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर160 रन
उच्चतम टीम स्कोर (Highest Total)
235/1 (RCB vs MI)
न्यूनतम टीम स्कोर (Lowest Total)
67/10 (KKR vs MI)
सबसे बड़ा सफल रन चेज़
214/4 (MI vs RR)
व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर
133* (एबी डिविलियर्स)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
5/18 (हरभजन सिंह)

मौसम का हाल (MI vs KKR Weather Report)

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच यह मुकाबला शाम को खेला जाना है और इसके लिए मौसम की रिपोर्ट भी फैंस को खुश करने वाली है। इस मैच के समय मौसम क्रिकेट के लिए एकदम अनुकूल रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकी नमी 65% से 70% के बीच रहेगी, जिसका मतलब है खिलाड़ियों को काफी पसीना बहाना पड़ेगा और दूसरी पारी में ओस का आना लगभग तय है।

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल जारी! जानें कब होगा हार्दिक की पलटन और धोनी की चेन्नई के बीच महामुकाबला

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित