IPL 2026 KKR Playing 11: आईपीएल 2026 शुरू होने में कुछ दिन ही शेष बचे हुए है और तीन बार की चैंपियन टीम केकेआर ने भी नेट पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इस बार केकेआर की टीम कई खतरनाक खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाली है, जिनमें कैमरून ग्रीन और मथीशा पथीराना जैसे खूंखार खिलाड़ी शामिल है। इसलिए पहले के मुकाबले आईपीएल 2026 में केकेआर की प्लेइंग 11 काफी मजबूत(kkr playing 11 2026) दिख रही है।

ग्रीन और पथीराना की एंट्री ने केकेआर को बनाया मजबूत
आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर दांव खेला था और और इस सीजन का सबसे बड़ा दांव भी खुद ही लगाया था। केकेआर ने इस सीजन के लिए अलग से रणनीति बनाई थी और मिडिल ऑर्डर की पावर-हिटिंग को मजबूत बनाने के लिए कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ की राशि खर्च की थी। वहीं डेथ ओवरों में किसी भी टीम पर दबाव बनाने के लिए मथीशा पथीराना पर 18 करोड़ खर्च किए थे।
केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन (IPL 2026 KKR Playing 11)
| नंबर | खिलाड़ी | भूमिका | खासियत |
| 1 | फिन एलन (WK) | सलामी बल्लेबाज | पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत करना और स्कोर आगे बढ़ाना |
| 2 | सुनील नरेन | सलामी बल्लेबाज / स्पिनर | मिस्ट्री स्पिन और पावर-हिटिंग |
| 3 | अजिंक्य रहाणे (C) | एंकर बल्लेबाज | अनुभवी बल्लेबाज और टीम को आगे लेकर चलना |
| 4 | कैमरून ग्रीन | ऑलराउंडर | बल्ले और गेंद से धांसू प्रदर्शन |
| 5 | रिंकू सिंह | फिनिशर | आईपीएल का सबसे घातक फिनिशर |
| 6 | रोवमैन पावेल | पावर हिटर | बड़े छक्के लगाने की क्षमता |
| 7 | रमनदीप सिंह | ऑलराउंडर | फील्डिंग और उपयोगी बल्लेबाजी |
| 8 | हर्षित राणा | तेज गेंदबाज | विकेट लेने की क्षमता |
| 9 | वरुण चक्रवर्ती | मिस्ट्री स्पिनर | किसी भी बल्लेबाज को आसानी से आउट करना |
| 10 | मथीशा पथीराना | डेथ ओवर स्पेशलिस्ट | घातक यॉर्कर और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट |
| 11 | वैभव अरोड़ा | स्विंग गेंदबाज | शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को परेशान करना |
| इम्पैक्ट प्लेयर | अंगकृष रघुवंशी | इम्पैक्ट प्लेयर | जरूरत पड़ने पर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी |
ये भी पढ़ें- IPL 2026: केकेआर का पूरा शेड्यूल और टाइम-टेबल देखें, इस तारीख को होगा पहला मुकाबला
केकेआर की प्लेइंग 11 के बारे में
- आईपीएल 2026 में केकेआर की यह प्लेइंग 11 सबसे संतुलित और घातक नजर आ रही है। अगर पथीराना और ग्रीन अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं, तो केकेआर को प्लेऑफ तक पहुँचने से कोई नहीं रोक पाएगा।
- ईडन गार्डन्स की पिच पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी को हमेशा से ही सबसे खूंखार ये दोनों कुछ ही ओवर में मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।
- केकेआर को पिछले कुछ सीजन से डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट की तलाश थी जो अब पथीराना के आने से पूरी हो गई है और अब बुमराह जैसा खौफ केकेआर के पास भी हो गया है।
- वहीं फिनिशर के तौर पर केकेआर के पास पहले से रिंकू सिंह मौजूद है और कैमरून ग्रीन के शामिल होने (2026 kkr ki playing 11) से मिडिल आर्डर को मजबूती मिली है।
हमारे एक्सपर्ट की राय-
cricgyan के एक्सपर्ट का मानना है की आईपीएल 2026 में केकेआर बाकी टीमों के मुकाबले ज्यादा संतुलित नजर आ रही है और उसका बल्लेबाजी क्रम काफी नीचे तक है। वहीं अजिंक्य रहाणे का शांत स्वभाव में खेलना और रिंकू सिंह की निडर बल्लेबाजी टीम के लिए बहुत काम आने वाली है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





