IPL 2026 MI Playing 11: डी कॉक की वापसी और सूर्या-तिलक का जलवा! यहाँ देखें मुंबई इंडियंस की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 Mumbai Indians Playing 11:आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच की शुरुआत 29 मार्च से केकेआर के साथ होने जा रही है और दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। मगर उससे पहले ही आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 भी सामने आ गई है, जो एक्सपर्ट ने खिलाड़ियों के आंकड़ों के अनुसार बनाई है।

ipl-2026-mumbai-indians-playing11-list-with-squad-hindi

टीम का संतुलन और नई रणनीति (IPL 2026 Mumbai Indians Playing11) 

आईपीएल की सबसे खतरनाक और सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस अब आईपीएल 2026 की रणनितियों में जुट गई है। मुंबई ने अपना आखिरी खिताब 2020 में जीता था और करीब 6 साल से फिर से चैंपियन बनने का सपना देख रही है, लेकिन इन सालों में उसके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। हालांकि मुंबई ने आईपीएल 2026 के लिए टीम में कई बदलाव किए हैं और अपनी प्लेइंग 11 को भी काफी मजबूत (2026 Mumbai Indians ki playing 11) बना लिया है। मगर मुंबई की उम्मीद अभी भी अपने पुराने दिग्गज खिलाड़ियों पर टिकी हुई है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 2026

नंबरखिलाड़ीभूमिकायोगदान
1रोहित शर्माओपनरसबसे अनुभवी और पारी को विस्फोटक शुरुआत देना
2क्विंटन डी कॉकओपनर / विकेटकीपर
आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतर विकेटकीपिंग करना
3सूर्यकुमार यादवमध्यक्रममैदान में चारों तरफ शॉट लगाना और धाकड़ बल्लेबाजी करना
4तिलक वर्मामध्यक्रम
हमेशा टीम को संकट से निकालना
5हार्दिक पांड्या (C)ऑलराउंडरफिनिशर और मध्यम तेज गेंदबाजी के साथ कप्तान भी
6शेरफेन रदरफोर्डफिनिशर
अंतिम ओवरों में बड़े शॉट्स खेलना और फिनिशर का रोल निभाना
7शर्दुल ठाकुरपेस ऑलराउंडरविकेट लेने की क्षमता और बल्ले से भी रन बनाना
8मिशेल सेंटनरस्पिनर
अहम स्पिनर और निचले क्रम में बल्लेबाजी करना
9जसप्रीत बुमराहमुख्य तेज गेंदबाजशुरुआती ओवरों में विकेट लेना और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट
10ट्रेंट बोल्टतेज गेंदबाज
पावरप्ले में स्विंग का जादू और विकेट लेने में माहिर
11दीपक चाहरतेज गेंदबाजस्विंग कराने में उस्ताद
इम्पैक्ट प्लेयरनेहल वढेराइम्पैक्ट प्लेयरमध्यक्रम में टीम को मजबूती देना

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल जारी! जानें कब होगा हार्दिक की पलटन और धोनी की चेन्नई के बीच महामुकाबला

इस वजह से है सबसे खतरनाक प्लेइंग 11(Mumbai Indians Playing11 2026)

1. डी कॉक की वापसी से टीम को मिली मजबूती

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस में क्विंटन डी कॉक की वापसी को सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि डी कॉक इससे पहले भी रोहित शर्मा के साथ मिलकर मुंबई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके है।

2. मध्यक्रम है सबसे खतरनाक

वहीं मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हर तरह के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का दम रखते है। जबकी हार्दिक पांड्या पारी को संभालना अच्छे से जानते है और मैच का रुख पलटने में भी माहिर है।

3. बुमराह-बोल्ट मिलकर मचाएंगे कोहराम

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी खुशी जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को एक साथ देखने से हुई है और ये दोनों गेंदबाज विरोधी टीमों के लिए काल बनने वाले है।

4. शर्दुल और सेंटनर का साथ टीम के लिए बहुत फायदेमंद

शर्दुल ठाकुर और मिचेल सेंटनर मिलकर वानखेड़े की पिच पर अपनी चतुर गेंदों से किसी भी बल्लेबाज को आसानी से अपना शिकार बना सकते है और दोनों के आने से निचले क्रम की बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 CSK Playing 11: धोनी का आखिरी दांव! ऋतुराज की कप्तानी में इन 11 शेरों के साथ मैदान पर उतरेगी चेन्नई

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित