IPL 2026 Mumbai Indians Match List: आईपीएल की सबसे सफल और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर से अपने पुराने गौरव को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरने को तैयार है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके बाद मुंबई इंडिंयस के सभी मैचों की लिस्ट भी सामने आ गई है। इसलिए आप सभी फैंस के लिए 2026 मुंबई इंडियंस का शेड्यूल और टाइम टेबल (Mumbai Indians Match List 2026) नीचे दिया गया है।

मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल जारी(Mumbai Indians Schedule IPL 2026)
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की सेना इस बार नए जोश के साथ वानखेड़े स्टेडियम में दहाड़ने के लिए तैयार है। अगर सबसे बड़े मुकाबले की बात करें तो इन चार मुकाबलों में से मुंबई के सबसे बड़ा मैच 12 अप्रैल को आरसीबी(MI vs RCB 2026) के साथ होने वाला है। वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच की शुरुआत 29 मार्च को केकेआर के साथ करने वाली है।
IPL 2026 Mumbai Indians Time Table List With PDF-
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
| 1 | 29 मार्च | MI vs KKR | मुंबई | 7:30 PM |
| 2 | 04 अप्रैल | DC vs MI | दिल्ली | 3:30 PM |
| 3 | 07 अप्रैल | RR vs MI | गुवाहाटी | 7:30 PM |
| 4 | 12 अप्रैल | MI vs RCB | मुंबई | 7:30 PM |
वानखेड़े पर खेलेगी इतने मुकाबले
आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस का शेड्यूल आने के साथ ही वानखेड़े पर खेले जाने वाले मैचों (Mumbai Indians Home Matches 2026 Schedule) का पता लग गया है। मुंबई अपने पहले मैच की शुरुआत वानखेड़े से करने वाली है, लेकिन दूसरा मुकाबला दिल्ली में और तीसरा गुवाहाटी में खेलने वाली है, जबकी चौथा मुकाबला फिर से अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। अगर वानखेड़े पर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन देखें तो शानदार रहा है और आईपीएल 2026 में होम ग्राउंड का और भी फायदा मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 CSK Playing 11: धोनी का आखिरी दांव! ऋतुराज की कप्तानी में इन 11 शेरों के साथ मैदान पर उतरेगी चेन्नई
एक्सपर्ट एनालिसिस: क्या मुंबई जीत पाएगी छठी ट्रॉफी
- एक्सपर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस का सबसे मजबूत पक्ष जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की वापसी है, जिसके बाद तेज गेंदबाजी आक्रमण सबसे घातक बन गया है।
- वहीं बल्लेबाजी में विस्फोटक शुरुआत देने के लिए रोहित शर्मा और मधक्रम में सूर्यकुमार यादव है, जो मैच पलटने का दम रखते है।
- हालांकि एक्सपर्ट ने मुंबई इंडियंस के स्पिन विभाग को कमजोर बताया है जो अभी भी काफी हद तक परिस्थितियों पर निर्भर है।
- मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए वानखेड़े की पिच पर बेहतर खेल दिखाना होगा, क्योंकि यह उसका होम ग्राउंड है और यहां कई मुकाबले खेलने वाली है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Full Schedule List: सभी मैचों की तारीख और स्थान देखें, इस बार यहां खेला जाएगा फाइनल मैच
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की स्क्वाड-
IPL 2026 Mumbai Indians Squad Hindi: हार्दिक पांड्या, रयान रिकलेटन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, अल्लाह गफ़नज़ार, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, मयंक मार्कंडे, क्विंटन डी कॉक, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत
नोट- अभी तक आईपीएल 2026 के 20 मैचों का शेड्यूल सामने आया है, जिसमें मुंबई इंडियंस के चार मैच भी है। जैसे ही बाकी का शेड्यूल जारी होता है तो इस लिस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।
FAQ-
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को केकेआर के साथ है।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच कितने बजे खेला जाएगा?
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच शाम को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा?
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





