IND vs PAK Playing11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े महामुकाबले के लिए सभी फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि इस रोमांचक मैच के शुरू होने में सिर्फ 1 दिन शेष बचा है। वहीं कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की बात करें तो 2 धाकड़ खिलाड़ियों की एंट्री ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है।

भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan)
टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों को ग्रुप A में रखा गया है और दोनों ने अभी तक खेले गए अपने 2-2 मैचों हासिल की है, लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से भारत काफी आगे है। हालांकि ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप A की तरफ से सीधे सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी। मगर इस मुकाबले में पाकिस्तान के खेलने पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।
महामुकाबले की प्लेइंग-11 तैयार (IND vs PAK Playing11)
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग 11 की फाइनल रुपरेखा तैयार कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 खिलाड़ियों की एंट्री तय मानी जा रही है जो अकेले अपने दम पर ही पाकिस्तान को धूल छटा सकते है। हालांकि इस मैच में पहले से ही सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खतरनाक खिलाड़ी खेलने वाले है, मगर इन दोनों खिलाड़ियों के आने से भारतीय टीम और भी आक्रमक होकर खेलने वाली है।
इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री से हिला पाकिस्तान
कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले(IND vs PAK T20 World Cup 2026) के लिए कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर ने अलग से रणनीति बनाई है, क्योंकि यहां की पिच धीमी है इसलिए अभिषेक शर्मा की एंट्री तय मानी जा रही है। हालांकि पिछले मुकाबले में अभिषेक बीमार होने के कारण खेल नहीं पाए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अभिषेक खुद कहते दिख रहे है की वे अब ठीक है।
वहीं कुलदीप यादव को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि पिच धीमी है और कुलदीप ऐसी पिचों से फायदा उठाना अच्छे से जानते है। अब इन दोनों खिलाड़ियों के प्लेइंग 11 में शामिल होने से टीम इंडिया काफी मजबूत हो जाएगी और पाकिस्तान को आसानी से धूल चटा सकती है।
भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
भारत- ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान- सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।







