IND vs NAM: मुश्किल में सूर्या-गंभीर! टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी अचानक अस्पताल में भर्ती

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का विजय रथ शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है, मगर 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। भारतीय टीम का एक खूंखार मैच-विनर खिलाड़ी अचानक पेट में इन्फेक्शन होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की रातों की नींद उड़ गई है।

IND vs NAM, Abhishek Sharma Injury, Team India Updates

मुश्किल में सूर्या-गंभीर

दरअसल टीम इंडिया का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेला जाना है और इसके लिए टीम इंडिया ने पूरी तैयारी कर ली है। नामीबिया भले ही छोटी टीम है, लेकिन अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जितने भी मैच खेले गए है उनमें छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी है। वहीं भारत के लिए पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर बने रहना जरूरी है, क्योंकि पाकिस्तान लगातार 2 मुकाबले जीतकर टॉप पर पहुंच पर पहुंच गया है। मगर कप्तान सूर्या और हेड कोच गंभीर के लिए जो सबसे बड़ी मुश्किल है वो मैच विनर खिलाड़ी को लेकर है, जो मैच से एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ है।

ये भी पढ़ें- IND vs NAM: अभिषेक शर्मा पर आया बड़ा अपडेट, अस्पताल की रिपोर्ट देख सूर्या-गंभीर ने लिया कड़ा फैसला!

मैच से ठीक पहले बड़ी मुसीबत

भारतीय टीम मैनेजमेंट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार टीम के स्टार ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभिषेक(Abhishek Sharma Hindi News) को तेज बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत है, जिसके बाद उनके पेट में इन्फेक्शन भी हो गया है। हालांकि डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के ‘U-Turn’ पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बांग्लादेश तो सिर्फ बहाना, असली वजह अब आई सामने!

प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव (IND vs NAM)

अगर अभिषेक शर्मा इस मुकाबले(IND vs NAM) से बाहर हो जाते है तो टीम इंडिया के लिए ये किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है, क्योंकि पावरप्ले में विस्फोटक शुरुआत देना सिर्फ अभिषेक ही जानते है। इसलिए कप्तान सूर्या और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को मौका दे सकते है। हालांकि मैच में अभी भी एक दिन बचा है और टीम इंडिया के साथ सभी फैंस भी दुआएं कर रहे है की अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma Injury Update) जल्दी ठीक होकर नामीबिया के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकें।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Points Table: भारत की जीत के बाद कौन है टॉप पर? यहाँ देखें सभी ग्रुप्स का लेटेस्ट हाल!

🏏क्रिकेट की ऐसी ही और भी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल को यहाँ क्लिक करके Follow करें!

You Might Also Like

Leave a Comment