IPL Most Wins List: आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें, इन 2 टीमों में कांटे की टक्कर

By Sahil Joshi

Updated On:

Follow Us

Most Wins in IPL List Hindi: आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी रोमांचक तरीके से हुई है और सभी टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। इस समय सभी टीमों का एक ही लक्ष्य है की जीत दर्ज करके प्लेऑफ का रास्ता आसान किया जाए। मगर क्या आप जानते है की आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम कौनसी है और टॉप 10 में कौन-कौन शामिल है। इसलिए हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए है और ये लिस्ट आईपीएल 2008 से लेकर आईपीएल 2026 तक के सीजन के अनुसार है।

Most Wins in IPL List Hindi

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम (Most Wins in IPL by a Team)

1. मुंबई इंडियंस

आईपीएल की सबसे सफल टीम होने का कारण मुंबई को कई तरीकों से माना जाता है। इनमें पहला कारण सबसे ज्यादा मैच जीतने का है और दूसरा सबसे बड़ा कारण पांच बार चैंपियन बनना है। अगर मुंबई का जीत रिकॉर्ड देखें तो अभी तक खेले गए 285 मैचों में से 153 मैचों में जीत दर्ज करके पहले पायदान पर बनी हुई है। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के कारण ही मुंबई को सबसे सफल टीम का दर्जा प्राप्त है और मुंबई को इस मुकाम तक पहुंचाने में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ खिलाड़ियों का अहम योगदान है।

2. चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर बनी हुई है। अगर मुंबई और चेन्नई की बात करें तो दोनों में जीत के मामले में ज्यादा अंतर नहीं है और चेन्नई को भी सफल टीम का दर्जा मिला हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 261 मुकाबले खेले है, जिनमें से 145 मैचों में जीत हासिल हुई है। चेन्नई को इस मुकाम तक पहुंचाने में महेंद्र सिंह धोनी की सबसे ज्यादा भूमिका है । इसके अलावा धोनी ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए और लीडर के तौर पर टीम को बहुत आगे पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें- साल 2008 से 2026 तक विराट कोहली की आईपीएल सैलरी जानें, इस साल मिले है सबसे ज्यादा रुपए

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

इन दोनों टीमों के अलावा केकेआर एक ऐसी टीम है, जो आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। केकेआर भी आईपीएल में तीन बार चैंपियन बन चुकी है और इसका सबसे ज्यादा योगदान गौतम गंभीर को जाता है। गंभीर ने खिलाड़ी और कोच के रूप में टीम को बहुत आगे बढ़ाया है। अगर केकेआर का प्रदर्शन देखें तो अभी तक 273 मैचों में से 136 में जीत दर्ज कर चुकी है।

IPL Mein Sabse Jyada Match Jitne Wali Team-

टीमकुल मैचजीतहारटाई/परिणाम नहींसाल
मुंबई इंडियंस2851531284
2008 से 2026 तक
चेन्नई सुपर किंग्स2611451133
2008 से 2026 तक
कोलकाता नाइट राइडर्स2731361298
2008 से 2026 तक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2791381347
2008 से 2026 तक
पंजाब किंग्स2711251406
2008 से 2026 तक
दिल्ली कैपिटल्स2741211458
2008 से 2026 तक
राजस्थान रॉयल्स2451201187
2008 से 2026 तक
सनराइजर्स हैदराबाद205991015
2008 से 2026 तक
गुजरात टाइटंस6841270
2022 से 2026 तक
लखनऊ सुपर जायंट्स6632322
2022 से 2026 तक

ये भी पढ़ें- आईपीएल में आरसीबी का बाप कौन है? RCB Ka Baap Kaun Hai – नई जानकारी देखें

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित