सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 कप्तान, लिस्ट में ये भारतीय धुरंधर भी शामिल

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Which Captain Won Most Asia Cup Trophy: एशिया कप 2025 शुरू हो चुका है और सभी 8 टीमों की नजर ट्रॉफी पर टिकी हुई है। अगर अभी तक आपको पता नहीं की इससे पहले किन देशों ने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीती है और सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान कौन है तो नीचे पूरी जानकारी दी गई है।

सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 कप्तान, लिस्ट में ये भारतीय धुरंधर भी शामिल

सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 कप्तान

1. महेंद्र सिंह धोनी

एशिया कप में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जितने वाले कप्तान की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे आगे आता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को दो बार चैंपियन बनाया है। अगर वनडे एशिया कप की बात करें तो साल 2010 में भारत ने धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

वहीं धोनी ने भारत को टी20 एशिया कप में भी विजेता बनाया हुआ है, जो साल 2016 में खेला गया था। इसके साथ ही धोनी अकेले ऐसे कप्तान रह चुके है, जो दोनों फॉर्मेट के एशिया कप में भारत को चैंपियन बना चुके है। इसके अलावा धोनी के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा 14 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी नाम है।

2. रोहित शर्मा

अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रोहित शर्मा भी सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाले कप्तान की लिस्ट में आते है। धोनी के बाद रोहित शर्मा ऐसे कप्तान है, जिन्होंने 2 बार भारत के सिर पर यह ताज सजाया है। हालांकि रोहित ने दोनों बार वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया को खिताब जिताया है, मगर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2018 और साल 2023 का एशिया कप जीता हुआ है। वहीं रोहित ने अपने करियर में एशिया कप के 15 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें 11 मैचों में भारत को जीत दिलाई है।

3. मोहम्मद अजहरुद्दीन

एशिया कप में भारत के इतिहास में मोहम्मद अजहरुद्दीन ऐसे पहले कप्तान रह चुके है, जिन्होंने सबसे पहले भारत को दो बार चैंपियन बनाया हुआ है। साल 1990-91 के एशिया कप में अजहरुद्दीन ने बेहतरीन कप्तानी करके भारत को विजेता बनाया था और फिर 1995 में भी ट्रॉफी उठाई थी।

ये भी पढ़ें- एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में ये धाकड़ बल्लेबाज भी शामिल

एशिया कप जीतने वाले भारतीय कप्तान-

कप्तानफ़ॉर्मेटसाल
सुनील गावस्करवनडे1984
दिलीप वेंगसरकरवनडे1988
मोहम्मद अज़हरुद्दीनवनडे1990-91
मोहम्मद अज़हरुद्दीनवनडे1995
एम एस धोनीवनडे2010
एम एस धोनीT202016
रोहित शर्मावनडे2018
रोहित शर्मावनडे2023

अब तक के विजेता कप्तानों की लिस्ट-

कप्तानटीमसाल
सुनील गावस्करभारत1984
दुलीप मेंडिसश्रीलंका1986
दिलीप वेंगसरकरभारत1988
मोहम्मद अजहरुद्दीनभारत1990-91
मोहम्मद अजहरुद्दीनभारत1995
अर्जुन रणतुंगाश्रीलंका1997
मोईन खानपाकिस्तान2000
मारवन अटापट्टूश्रीलंका2004
महेला जयवर्धनेश्रीलंका2008
महेंद्र सिंह धोनीभारत2010
मिस्बाह-उल-हकपाकिस्तान2012
एंजेलो मैथ्यूजश्रीलंका2014
महेंद्र सिंह धोनीभारत2016
रोहित शर्माभारत2018
दासुन शनाकाश्रीलंका2022
रोहित शर्माभारत2023

 

ये भी पढ़ें- एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें, भारत का स्कोर जाने

You Might Also Like

Leave a Comment